कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच अगर आप अपना पैसा किसी सुरक्षित जगह लगाना चाहते हैं तो सुनहरा मौका है। जी हां मंदी में सोना एक सुरक्षित निवेश हो सकता है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच अगर आप अपना पैसा किसी सुरक्षित जगह लगाना चाहते हैं तो सुनहरा मौका है। जी हां मंदी में सोना एक सुरक्षित निवेश हो सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए 11 मई से ही खुल गई है, जो कि 15 मई यानि आज तक निवेशक इसे सब्सक्राईव कर सकते हैं। यूं कहें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी सीरिज सब्सक्राईव करने का आज आखिरी मौका है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस चरण में सोने की इश्यू प्राइस 4,590 रुपये प्रति ग्राम तय की है। वहीं, इस स्कीम में निवेश के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वालों और ऑनलाइन भुगतान करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपये के हिसाब से छूट मिलेगी। सरकार ऐसे समय में गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज लेकर आई है जब सोने की बहुत अधिक मांग देखने को मिल रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत सरकार ने वर्ष 2015 में की थी। इस स्कीम का लक्ष्य फिजिकल गोल्ड की मांग में लाना भी है।
जान लें कब-कब जारी होंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
पहली सीरीज: पहली सीरीज में 20 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच तक सब्सक्रिप्शन लिया गया। पहली किस्त 28 अप्रैल को जारी की गई।
दूसरी सीरीज: 11 मई से लेकर 15 मई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 19 मई को जारी की जाएगी।
तीसरी सीरीज: 8 जून से लेकर 12 के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 16 जून को जारी की जाएगी।
चौथी सीरीज: 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 14 जुलाई को जारी की जाएगी।
पांचवीं सीरीज: 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 11 अगस्त को जारी की जाएगी।
छठी सीरीज: 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी।
यहां से कर सकते हैं निवेश
भारत सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करेगा। गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी।
ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,540 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 45,400 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसकी खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर निवेश करने में 2.5 फीसदी ब्याज निवेश के बाद सोने के रेट बढ़ने के फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। जो निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मेच्योरिटी पीरियड 8 साल है। लेकिन अगर आप चाहें तो 5 साल, 6 साल और 7 साल के बाद भी इसे बेच सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के 5 फायदे
1. सोने शुद्धता की चिंता नहीं
2. सुरक्षा की चिंता नहीं और बचत भी
3. बेचने पर नहीं कटेंगे पैसे
4. गोल्ड बॉन्ड पर ब्याज
5. टैक्स की चिंता नहीं
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications