LIC Anniversary: आज से 68 साल पहले यानी एक सितंबर 1956 के दिन एलआईसी की स्थापना हुई थी. एलआईसी ऐसे समय में आया जब देश में बीमा सेक्टर की हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे. एलआईसी भारत में इंश्योरेंस शुरू करने वाली पहली कंपनी नहीं थी. भारत में 1818 को इंश्योरेंस की शुरुआत हुई थी. लेकिन उस समय कोई भी बीमा योजना भारत के लोगों के लिए नहीं थी. चलिए एलआईसी की सालगिरह पर इसकी पूरी कहानी जानते हैं..

1818 में पहली बार आया इंश्योरेंस
भारत में पहली बार इंश्योरेंस 1818 में आया था. इसे इंग्लैंड द्वारा लाया गया था. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साल 1818 में ओरिएंटल लाइल इंश्योरेंस कंपनी स्थापना हुई थी. यह कंपनी सिर्फ यूरोप के लोगों को ही बीमा देती थी. यह कंपनी कोलकाता में खोली गई थी.
इस इंश्योरेंस कंपनी में भारतीय अपना बीमा नहीं करवा सकते थे. ये देखते हुए बाबू मुट्टीलाल सील और कई अन्य लोगों द्वारा इंश्योरेंस कंपनियों पर दबाव डाला गया. जिसके बाद दबाव में आकर विदेशी बीमा कंपनी को भारतीयों को भी बीमा योजना का फायदा देना पड़ा. लेकिन ये अग्रेंजी कंपनी भारत के लोगों से ज्यादा प्रीमियम लेती थी.
जिसके बाद साल 1870 में बॉम्बे म्यूचुअल लाइफ एश्योरेंस सोसाइटी ने भारतीय इंश्योरेंस कंपनी की शुरुआत की थी. इस बीमा कंपनी में भारतीय बराबर प्रीमियम अमाउंट देते थे. इसके बाद 1886 तक देश में कई बीमा कंपनियों का आगमन हुआ.
बड़ा बीमा कारोबार
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीसवीं सदी में बीमा सेक्टर धीरे-धीरे बड़ने लगा. इस समय तक देश में 44 बीमा कंपनिया कारोबार कर रही थी. इन कंपनियों का कारोबार 22.44 करोड़ रुपये था. 1938 तक यह करोबार लगभग 100 गुना बढ़ चुका था. 1938 तक देश में बीमा कंपनियों का कारोबार 298 करोड़ रुपये पहुंच चुका था.
आजादी के बाद सरकार ने इन सभी इंश्योरेंस कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया. सरकार ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन एक्ट (एलआईसी एक्ट) के तहत 245 इंश्योरेंस कंपनियों को मिलाकर एलआईसी स्थापना की. इसकी स्थापना में 5 करोड़ रुपये का खर्च आया.
सरकार का एलआईसी खोलने का उद्देश्य था कि देश के हर गाँव में इंश्योरेंस सस्ती कीमतों में दिया जा सकें. ताकि ग्रामीण लोगों का भविष्य में सिक्योर हो सके.
1956 के बाद एलआईसी के कॉर्पोरेट ऑफिस के अलावा 212 ब्रांच ऑफिस, 33 डिविजनल ऑफिस, 5 जोनल ऑफिस बन चुके थे.
इन सालों में एलआईसी ने काफी प्रगति कर ली है. इंश्योरेंस के जानीमानी कंपनी एलआईसी को आज हर कोई जानता है. इंश्योंरेस के बारे में सोचते ही, सबके मन में एलआईसी का नाम ही आता है. आज एलआईसी के 2048 ब्रांच ऑफिस, 113 डिविजनल ऑफिस, 8 जोनल ऑफिस और 1381 सेटेलाइट ऑपिस और कॉरपोरेट ऑफिस है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications