नई दिल्ली, जुलाई 22।रिटायरमेंट को लेकर अगर आप को भी तैयारी जल्दी ही शुरू करनी होगी। देर से शुरू करने पर खर्च और निवेश में सामंजस्य नहीं बन पाता। अगर आप जल्दी ही रिटायरमेंट के लिए निवेश की तैयारी कर रहें हैं तो हम आज आपको एक आपको एक बेस्ट तरीका बताते हैं। पेंशन के लिए आज से ही निवेश भविष्य के लिए एक बेहद ही जरूरी कदम है। एलआईसी ने एक ऐसी पॉलिसी लांच की है जिसमें एकमुश्त पैसा निवेश कर के रिटायरमेंट के बाद हर माह 20,000 रुपयें का पेंशन उठाया जा सकता है।
जीवन अक्षय पॉलिसी
देश की सबसे बड़ी और सरकारी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम वैसे तो लोगो को ढ़ेर शारी इंश्योरेंस प्लान ऑफर करती ही रहती है। इन्हीं जीवन बीमा पॉलिसियों में से एक पॉलिसी है जीवन अक्षय, इस योजना में एकमुश्त पैसा जमा करने पर एक उम्र के बाद आजीवन पेंशन मिलती है। इस पॉलिसी में पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है, निवेश करने वाले व्यक्ति को पैसे जमा करते समय ही मिलने वाली पेंशन की जानकारी हो जाती है।
निवेश पर लोन भी मिल सकता है
इस पॉलिसी में निवेश करके चाहें तो आप पेंशन सालाना, छमाही, तिमाही या फिर हर महीने लेने का विकल्प चुन सकते हैं। पेंशन के अलावा इस स्कीम के दूसरे भी फायदे हैं। आपके निवेश करते ही पॉलिसी बॉन्ड आपको मिल जाती है, निवेश करने के बाद अगर आपको पैसो की जरूरत पड़ी तो आप निवेश के तीन महीने बाद लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस पॉलिसी में निवेश करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है।
क्या है पॉलिसी
जीवन अक्षय पॉलिसी एक सिंगल प्रीमियम नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी है, पॉलिसी में निवेशक को कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश करना होता है। अगर आप 1 लाख रुपये एक मुश्त जमा करते हैं तो सालाना 12,000 रुपये पेंशन मिलेगी। 35 से लेकर 85 साल के लोग जब चाहें तब पॉलिली में निवेश कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा 20 हजार रुपए पेंशन
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी -VII पॉलिसी में ग्राहको को कुल 10 विकल्प मिलते है। इनमें एक ऐसा विकल्प भी है जिसमें केवल एक ही प्रीमियम जमा करने पर हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। अगर आप हर महीने पेंशन लेना चाहते हैं तो आपको महीने का ही विकल्प चुनना होगा। हर महीने 20 हजार की पेंशन पाने के लिए आपको एकमुश्त 40 लाख 72 हजार रुपये का निवेश करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications