नई दिल्ली, अगस्त 23। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने व्यक्तिगत लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए एक स्पेशल दो महीने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का ऐलान आज ही किया गया है। एलआईसी के इस अभियान का नाम है 'स्पेशल रिवाइवल कैम्पेन'। ये अभियान 23 अगस्त से शुरू किया गया है और 22 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगा। अभियान के तहत एलआईसी पॉलिसीधारकों को अपनी लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें लेट फीस पर रियायत मिलेगी। यानी वे कम लेट फीस देकर अपनी लैप्स हो चुकी पॉलिसी इस अभियान के तहत फिर से चालू करा सकते हैं।
कौन सी पॉलिसियां हो सकती हैं चालू
एलआईसी ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि स्पेसिफिक एलिजिबल प्लान्स की पॉलिसियों को पहले अनपेड प्रीमियम की तारीख से पांच साल के भीतर फिर से चालू कराया जा सकता है। मगर इसकी कुछ नियम और शर्तें होंगी। ऐसी पॉलिसियाँ जो प्रीमियम पेमेंट अवधि के दौरान लैप्स स्थिति में हैं और पूरी नहीं हुई हैं इस अभियान में फिर से चालू होने के पात्र हैं। हालांकि टर्म एश्योरेंस और उच्च जोखिम वाली योजनाओं को इस अभियान से बाहर रखा गया है।
कैसे तय होगी लेट फीस
एलआईसी ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के आधार पर टर्म एश्योरेंस और उच्च जोखिम वाली योजनाओं के अलावा अन्य पॉलिसियों के लिए लेट फीस में रियायत दी जाएगी। मेडिकल आवश्यकताओं पर कोई रियायत नहीं है। एलिजिबल हेल्थ और माइक्रो इंश्योरेंस प्लान भी लेट फीस में रियायत के पात्र हैं।
कितनी मिलेगी अधिकतम रियायत
1 लाख रुपये तक के कुल प्राप्त प्रीमियम के लिए, लेट फीस में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हालांकि, रियायत राशि 2,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती है। 1-3 लाख रुपये तक कुल प्राप्त प्रीमियम पर अधिकतम 2,500 रुपये या 25 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी। वहीं कुल प्राप्त प्रीमियम 3 लाख रुपये से अधिक होने की स्थिति में, लेट फीस में 30 प्रतिशत की छूट की अनुमति होगी। लेकिन रियायत राशि 3,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती है।
क्यों शुरू किया ये अभियान
एलआईसी ने कहा है कि ये अभियान उन पॉलिसीधारकों को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है जिनकी पॉलिसी इसलिए लैप्स हो गई क्योंकि वे मुश्किल परिस्थितियों के कारण समय पर प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे। कंपनी के अनुसार बीमा कवर को बहाल करने के लिए पुरानी पॉलिसी को फिर से चालू करना हमेशा बेहतर होता है।
एलआईसी ने किया अलर्ट
एलआईसी ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि वह कभी भी किसी ग्राहक को कोई पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देता है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि इस तरह के संदिग्ध कॉल न रिसीव करें। कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपनी पॉलिसी को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड कराएं और वहां से सारी जानकारी प्राप्त करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications