महामारी के इस संकट के दौर में कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में कमाई के अन्य स्रोत पर भी लोग खोज रहे हैं। अगर आप भी उनमे से है जो कमाई का जरिया खोज रहे है तो ये खबर आपके लिए है।
नई दिल्ली: महामारी के इस संकट के दौर में कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में कमाई के अन्य स्रोत पर भी लोग खोज रहे हैं। अगर आप भी उनमे से है जो कमाई का जरिया खोज रहे है तो ये खबर आपके लिए है। लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ कमाई करने का अच्छा विकल्प है। LIC : ऐसे अपडेट करें कॉन्टैक्ट डिटेल्स, Policy Premiums की सारी जानकारी लेना होगा आसान ये भी पढ़ें

अगर आप 10वीं पास हैं और अभी से पार्ट टाइम शुरू करके अपनी अर्निंग बढ़ाना चाहते हैं तो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (एलआईसी) के साथ जुड़कर पैसा कमाने का मौका है। एलआईसी एजेंट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
10वीं पास के लिए भी कमाई का मौका
भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल अगर आप 10वीं पास हैं और एलआईसी के साथ जुड़कर पैसा कमाना चाहते है तो आपके पास सुनहरा मौका है। एलआईसी एजेंट एक अच्छा करियर विकल्प है। इस नौकरी की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह के फिक्सड डूयूटी समय की जरूरत नहीं है। आप घर बैठ भी अपने क्लाइंट से संपर्क कर काम कर सकते हैं। एलआईसी ने एजेंट के लिए शैक्षिक योग्यता घटाकर 10वीं कर दी है। एजेंट की नौकरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी इच्छानुसार पार्ट या फुल टाइम काम कर सकते हैं। इसमें कमाई की भी कोई सीमा नहीं है। तो अगर आपको इस में रुचि है तो आज ही करें अप्लाई, ताकि आने वाले साल में आपकी तगड़ी कमाई से साथ शुरूआत हो सके।
एलआईसी एजेंट बनने का ये है पूरा प्रोसेस
- एलआईसी एजेंट बनने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। बात करें उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- भारतीय जीवन बीमा निगम की निकटतम शाखा से संपर्क करें और वहां के विकास अधिकारी से मिलें।
- वहीं ब्रांच मैनेजर आपका इंटरव्यू लेंगे। अगर वह आपको एजेंट पद के लिए ठीक समझते हैं तो आपको ट्रेनिंग के लिए विभाग के ट्रेनिंग केंद्र भेजा जाएगा।
- बता दें कि इसके लिए ट्रेनिंग 25 घंटे की होती है। इस में लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के सभी पहलू को शामिल किया जाता है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक होने की बाद उम्मीदवारों को आईआरडीएआई द्वारा आयोजित प्री रिक्रूटमेंट टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है।
- परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंश्योरेंस एजेंट का अपॉइटमेंट लेटर और आइडेंटिटी कार्ड जारी किया जाता है। ब्रांच की ओर से आपको एजेंट के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा। आप संबंधित विकास अधिकारी की टीम का हिस्सा होंगे।
एलआईसी एजेंट के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अगर आप एलआईसी एजेंट पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए उम्मीदवारों को 6 पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी, एड्रेस प्रूफ, वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड की कॉपी अपने पास रखें।
इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
- व्यव्हार कुशल बनें, आप अपने ग्राहक को सही जानकारी दें।
- अपनी कंपनी के नए उत्पाद एवं जानकारी से हमेशा अपडेट रहें।
- इंश्योरेंस कंपनी के सेमिनार में में भाग लेते रहें।
- इंश्योरेंस कंपनी के नए उत्पादों को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते रहें।
- अपने ग्राहकों से वही वादे करे जो कंपनी उपलब्ध करती है।
- एलआईसी एजेंट का व्यक्तित्व और स्वभाव हमेशा आकर्षित चाहिए। क्योंकि उन्हें बहुत से अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलना होता है। एलआईसी एजेंट में बात करने कि अच्छी क्षमता होनी चाहिए, जिससे वे अधिक से अधिक ग्राहक बना सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications