
LIC Whatsapp : एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। यदि आप इसके पॉलिसीधारक हैं तो आपके लिए एक अच्छी और खबर है। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने व्हाट्सएप सर्विस शुरू की है, जिससे पॉलिसी से संबंधित फीचर्स और प्रोसीजर की बहुत आराम से डिलिवरी हो सकेगी। व्हाट्सएप सर्विस का इस्तेमाल करके, पॉलिसीधारक अपने मोबाइल फोन से प्रीमियम डिटेल, यूलिप प्लान स्टेटमेंट आदि जैसी कई सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए कि कैसे आप इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रशन कर सकते हैं।
ये है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी licindia.in पर जाएं। फिर वहां 'कस्टमर पोर्टल' पर क्लिक करें। इसके बाद यदि आपने पहले से ही ग्राहक पोर्टल के लिए खुद को रजिस्टर नहीं किया है, तो 'न्यू यूजर' पर क्लिक करें और आगे की स्टेप्स की फॉलो करें। अपना खुद का यूजर-आईडी और पासवर्ड चुनें। अब आप एक रजिस्टर पोर्टल यूजर हैं।
कैसे मिलेगा ई-सर्विसेज का फायदा
सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए 'ई-सर्विसेज' पर क्लिक करें और अपने क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) का इस्तेमाल करके लॉगिन करें। अब दिए गए फॉर्म को भरकर ई-सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए अपनी पॉलिसियों को रजिस्टर करें। पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म को प्रिंट करें और स्कैन की हुई इमेज अपलोड करें। आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट की स्कैन की गई इमेज अपलोड करनी होगी।
ये है अंतिम प्रोसेस
वेरिफिकेशन के बाद आपको एक एक्नोलेजमेंट ईमेल और एसएमएस भेजा जाएगा। अब आप ई-सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। अंत में सबमिट पर क्लिक करें। अगली स्क्रीन पर आपको अपनी पसंद का यूजर आईडी और पासवर्ड चुनना होगा और सबमिट करना होगा। इस नये यूजर आईडी के माध्यम से लॉगिन करें और 'बेसिक सर्विसेज' "पॉलिसी जोड़ें" के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर अपनी सभी बची हुई पॉलिसीज को एनरोल करें।
ये है व्हाट्सएप सर्विस इस्तेमाल करने का प्रोसेस
पॉलिसीधारकों को एलआईसी पोर्टल पर अपनी पॉलिसी रजिस्टर करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद, पॉलिसीधारक व्हाट्सएप नंबर 8976862090 पर 'हाय' भेज सकते हैं। उसकी अगली स्क्रीन पॉलिसीधारकों को लिस्टेड सर्विसेज का लाभ उठाने में मदद करेगी। इन सेवाओं के चयन के लिए ऑप्शन नंबर चुनें।
क्या-क्या सर्विसेज मिलेंगी
प्रीमियम ड्यू, बोनस इंफॉर्मेशन, पॉलिसी स्टेटस, लोन एलिजिबिलिटी क्वोटेशन, लोन रीपेमेंट क्वोटेशन, लोन इंटेरेस्ट क्वोटेशन, लोन इंटेरेस्ट ड्यू, प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट, यूलिप - स्टेटमेंट ऑफ यूनिट्स, एलआईसी सर्विसेज लिंक्स और ऑप्ट इन / ऑप्ट आउट सर्विसेज शामिल हैं। आप इन एलआईसी की इन सारी सेवाओं का लाभ व्हाट्सएप पर ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications