बचत करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया हैं।
नई दिल्ली: बचत करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया हैं। एलआईसी ने बचत प्लस के नाम से एक बीमा योजना शुरू की है। इस खास पॉलिसी में सुरक्षा के साथ सेविंग की भी गारंटी है। LIC : घर बैठे प्रीमियम जमा की रसीद करें डाउनलोड, आसान है तरीका

एलआईसी बचत प्लस हर तरह से फायदेमंद
पॉलीसी धारक की मृत्यु पर नामित को परिपक्वता अवधि से पहले ही वित्तीय समर्थन दी जाती है। परिपक्वता के बाद एकमुश्त दे दी जाती है। इस पॉलिसी के लिए आप एक बार में ही प्रीमियम जमा करा सकते हैं या फिर 5 साल की सीमित अवधि तक प्रीमियम भर सकते हैं। इसमें आपके लिए सुविधा यह है कि आप ये किस्त हर साल, हर छमाही, तिमाही या हर महीने भर सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारकों को मिल सकता लोन
कंपनी ने कहा बचत प्लस योजना की परिपक्वता अवधि पांच साल की है। यह पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिजन को परिपक्वता अवधि से पहले वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही परिपक्वता के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित है, तो उसे एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है। न्यूनतम 1 लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक कर्ज भी ले सकते हैं।
इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत मिलेगा छूट भी
पॉलिसी पर इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत छूट भी ले सकते हैं। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड ऑन मैच्योरिटी के साथ लॉयल्टी एडिशन भी मिलेगा। सम एश्योर्ड ऑन मैच्योरिटी वहीं रकम है जो बेसिक सम एश्योर्ड तय की गई है। यह एक एंडोमेंट प्लान है जिसकी अवदि 10 से 25 साल है और निवेशक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर पेमेंट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आप प्रीमियम की पेमेंट करने में असफल होते हैं, तो ग्रेस अवधि समाप्त होने पर पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। यानी आपका कवर खत्म हो जाएगा और कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
ऑनलाइन भी ले सकते हैं पॉलिसी
अगर आप भी यह योजना खरीदने का सोच रहे हैं, तो एलआईसी बचत प्लस में निवेश के लिए आप ऑफलाइन किसी इंटिमीडियरी या बीमा एजेंट के जरिए निवेश कर सकते हैं। आप बीमा एजेंट से पॉलिसी नहीं लेना हो तो फिर ऑनलाइन एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in से भी खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी जरूरी है। परिपक्वता पर अधिकतम आयु सीमा 75 साल की है। पॉलिसी बैक डेटिंग की सुविधा भी है।
ऐसे अपडेट करें अपना कॉन्टैक्ट डीटेल्स
- सबसे पहले आपको एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज में ऊपर की ओर एक 'कस्टमर सर्विसेज' नाम का बटन दिखाई देगा, उस पर जाकर स्क्रॉल डाउन करें।
- अब लिस्ट में से 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स-ऑनलाइन' पर क्लिक करें। एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको स्क्रीन पर खुले एक नए पेज में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। अब अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स को चेक करें और डेक्लेरेशन बॉक्स और सबमिट पर क्लिक करें। अब अपना पॉलिसी नंबर/नंबर्स दर्ज करें।
- अब 'वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स' पर क्लिक करें और पॉलिसी नंबर/नंबर्स को वेलिडेट करें। इस तरह आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी। अब आप कुछ क्लिक्स के साथ ऑनलाइन ही अपने पॉलिसी प्रीमियमों का भुगतान कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications