अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। निवेश का सोच रहें हैं लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। निवेश का सोच रहें हैं लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। जहां निवेश कर आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। एलआईसी ने कई ऐसी पॉलिसियों की शुरुआत की है, जिनमें निवेश करने के बाद आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को केवल एक बार किश्त देने के बाद जीवनभर पेंशन का लाथ उठाने का मौका मिलता है। LIC : 10वीं पास भी ऐसे कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए कैसे करें अप्लाई

एक बार किश्त भरें जीवनभर पेंशन पाएं
एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को केवल एक बार किश्त देने के बाद जीवनभर पेंशन का लाथ उठाने का मौका मिलता है।
निवेश के तुरंत बाद ही पेंशन का लाभ
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी प्लान है और इसमें एकमुश्त निवेश के बाद पेंशन लाभ लिया जा सकता है। खास बात यह है कि इस पॉलिसी में निवेश के तुरंत बाद ही पेंशन का लाभ मिलने लगता है। दरअसल इस पॉलिसी में न्यूनतम सालाना पेंशन 12 हजार रुपये तय की गई है। यानी न्यूनतम एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश अनिवार्य है जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं। यानी आप जितना निवेश करेंगे उतनी ज्यादा पेंशन मिलेगी। इसके साथ ही कोई भी भारतीय व्यक्ति जिसकी उम्र 30 से 85 साल हो वह इसमें निवेश कर सकता है। वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन पा सकते हैं। इस पॉलिसी में पेंशन पाने के 10 अलग-अलग विकल्प मौजूद होते हैं। प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A' को चुनकर आप निवेश के तुरंत बाद ही पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। इस पॉलिसी में निवेश कर आप हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन हासिल कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा 5 हजार रुपये महीना पेंशन
ऐसे समझे अगर कोई व्यक्ति 66 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 800000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 814400 रुपये का एकमुश्त निवेश करना होगा। इसके बाद प्रति माह पेंशन का विक्लप चुना है तो उसे हर महीने 5770 रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं अगर 3 महीने में एक बार पेंशन लेना होगा तो 17440 रु मिलेगी, जबकि छह महीने पर 35300 रु वहीं एक साल 72360 रु मिलेगी।
इस पॉलिसी की ये हैं शर्तें
- कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी में निवेश के लिए पात्र है
- उम्र 30 से 85 साल के बीच हो
- एक परिवार के कोई भी दो सदस्य इसमें ज्वाइंट एन्यूटी ले सकते हैं
- न्यूनतम एक लाख रुपये निवेश किया जा सकता है
- न्यूनतम सालाना पेंशन 12 हजार रुपये तय है
- 3 महीने (पॉलिसी जारी करने की तारीख से) बाद लोन सुविधा भी इसके जरिए मिलती है।
बच्चों की पढ़ाई, शादी की चिंता कर देगी दूर
एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी है, जिसे लेने के बाद आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करनी है। जानकारी दें कि इस पॉलिसी का नाम न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान है जिसके जरिए आप 10 हजार रुपये लगाकर बच्चों के लिए एक अच्छा प्लान ले सकते हैं। एलआईसी की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी के नए न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान को बच्चों के शिक्षा पर होने वाले खर्च, शादी से जुड़े खर्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इस पॉलिसी के अंतर्गत बच्चों के लिए लाइफ इंश्योरेंस का कवर भी मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications