अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं।
नई दिल्ली, मार्च 9। अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। जहां हर रोज थोड़ी थोड़ी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ी पूंजी बन सकती है। आज के दौर में जब महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। हर चीज का भाव आसमान छू रहा है ऐसे में आज भी बचत बहुत जरूरी है। आज बाजार में बचत के अच्छे विकल्प मौजूद हैं जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसा ही एक बचत स्कीम है एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी। इस स्कीम में ना सिर्फ आपको लाइफ कवर मिलता है बल्कि रिटर्न भी काफी अच्छे हैं। LIC : बेटी के नाम ले सकते हैं ये स्कीम, मिलते हैं 31 लाख रुपये

रोजाना जमा करें 172 रूपए
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी ) ने मिडिल क्लास फैमली के लिए कई पॉलिसी लेकर आई है। इसमें आप थोड़े थोड़े पैसे जमा कर करते है और मैच्योरिटी तक बढ़िया फंड मिल सकता है। एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी में निवेश करने पर इंध्योरेंस के कवर के साथ बचत से कई फायदे में मिलते है। इस स्कीम में प्रतिदिन महज 172 रुपये जमा करने पर आपको 28.5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।
इस पॉलिसी के बारे में जानिए
यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस प्लान है। इस प्लान के तहत पॉलिसीहोल्डर को सालाना इनकम बेनिफिट मिलता है। इससे परिवार और खासकर बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। मैच्योरिटी से पहले कभी भी पॉलिसी होल्डर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत होने पर एकमुश्त राशि पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी या कानूनी वारिस को मिल जाती है। आप कम-से-कम 1 लाख रुपये के बेसिक सम-इंश्योर्ड के साथ यह पॉलिसी ले सकते हैं। हालांकि, अधिकतम सम-इंश्योर्ड के लिए कोई लिमिट तय नहीं है।
जानिए कौन ले सकता है पॉलिसी
- अगर आप यह पॉलिसी लेना चाहते हैं तो 13-25 साल के पॉलिसी टर्म के साथ इसे ले सकते हैं।
- आपको पॉलिसी टर्म से तीन साल कम की अवधि तक प्रीमियम जमा करना होगा।
- आप मंथली, क्वार्टरली, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं।
- अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है तो आप यह पॉलिसी ले सकते हैं। इस पॉलिसी में इंटर करने की मैक्सिमम उम्र 50 साल है। वहीं, मेच्योरिटी के लिए मैक्सिमम उम्र 65 साल है।
- एलआईसी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर कोई 29 साल का व्यक्ति 15 लाख रुपये के सम-इंश्योर्ड के साथ 25 साल के लिए कोई पॉलिसी लेता है तो मेच्योरिटी के समय डबल बोनस मिलने पर वह 28.50 लाख रुपये पा सकता है।
क्या होगी प्रीमियम राशि
अगर कोई व्यक्ति 15 लाख के सम-इंश्योर्ड के साथ यह पॉलिसी लेता है और पॉलिसी टर्म 25 साल चुनता है तो उसे 22 साल तक प्रीमियम चुकाना होगा। एलआईसी कैलकुलेटर के अनुसार व्यक्ति को 5,169 रुपये प्रति माह (करीब 172 रुपये प्रतिदिन) का प्रीमियम जमा करना होगा। प्रीमियम पर पहले साल 4.5 फीसद और दूसरे साल से 2.25 फीसदी का जीएसटी देय होगा। वहीं अगर पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को 16.5 लाख रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी।
नॉमिनी को मिलेगा पूरा पैसा
एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी के बारे में बात करे तो यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस प्लान है। इस स्कीम के तहत पॉलिसीहोल्डर को टैक्स में फायदा मिलता है। इससे परिवार और खासकर बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। मैच्योरिटी से पहले कभी भी पॉलिसी होल्डर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत होने पर एकमुश्त राशि नॉमिनी को दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications