नई दिल्ली, फरवरी 21। एलआईसी की जीवन तरुण मनी-बैक योजना को खास कर भारत की युवा आबादी को फायदा पहुंचाने, बढ़ते बच्चों की शैक्षिक और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। 20 से 24 वर्ष की आयु तक इस योजना के तहत युवा सर्वाइवल बेनेफिट्स पेमेंट्स का भुगतान प्राप्त करने के हकदार होंगे। वहीं मैच्योरिटी बेनेफिट 25 वर्ष की आयु में दिया जाएगा। यहां हम एलआईसी के इस मनी बैक प्लान पर चर्चा करेंगे। साथ ही आपको वो गुणा-गणित बताएंगे जिसके जरिए आप हर महीने करीब रोज 92 रु जमा करके एक साथ बच्चे के लिए 15 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
कितना करना होगा निवेश
जब आपका बच्चा 90 दिन का हो तो एलआईसी के जीवन तरुण प्लान में निवेश शुरू कर दें। यदि आप बच्चे की 90 दिन की आयु से उसके एक साल से कम तक की आयु से पहले पहले निवेश शुरू करें तो हर महीने आपको करीब 2,800 रुपये का प्रीमियम देना होगा। ये प्रीमियम डेली के हिसाब से 100 रुपये से भी कम होगा। इतने कम प्रीमियम से आपको बच्चे को 15.66 लाख रुपये मिलेंगे।
कितने समय तक करना होगा निवेश
ध्यान रहे कि बच्चे के लिए तगड़ा फंड तैयार करने के लिए जीवन तरुण प्लान में आपको हर महीने 2,800 रुपये का निवेश लगातार 20 साल तक करना होगा। मगर जैसा कि ऊपर हमने बताया कि पॉलिसी 25 साल में मैच्योर होगी। फिर मैच्योरिटी बोनस भी दिया जाएगा। 20 सालों में आप कुल निवेश करेंगे 7.20 लाख रुपये का। पर आपको बच्चे के लिए मिलेंगे 15.66 लाख रुपये। इस पैसे का इस्तेमाल उसकी हायर स्टडीज के लिए किया जा सकता है।
जीवन तरुण प्लान की डिटेल
निवेश से पहले आपको जीवन तरुण प्लान की डिटेल लेनी चाहिए। सबसे पहले बता दें कि यह एक इंश्योरेंस प्लान है। ये एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल और लाइफ एश्योरेंस सेविंग प्लान है, जिसके तहत आप बच्चे के लिए प्रोटेक्शन और सेविंग दोनों फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। योजना में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 12 वर्ष है। इसलिए माता-पिता बच्चे की ओर से इस योजना को ले सकते हैं।
कैसे होगी पेमेंट्स
एलआईसी की अधिकतर पॉलिसियों की तरह जीवन तरुण प्लान में भी आपको सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आप एनएसीएच के माध्यन से पेमेंट कर सकते हैं। आप चाहें तो सीधे मासिक सैलरी से प्रीमियम डिडक्ट करा सकते हैं। पॉलिसी के प्रीमियम के भुगतान पर आपको ग्रेस पीरियड भी मिलता है।
क्या होता है ग्रेस पीरियड
ग्रेस पीरियड का मतलब है कि यदि आप प्रीमियम जमा करने में चूक गए तो आपको अतिरिक्त समय दिया जाता है। जीवन तरुण प्लान में तिमाही से लेकर सालाना आधार पर प्रीमियम जमा करने वालों को 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है। हर महीने पेमेंट जमा करने वालों को 15 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा। पॉलिसी राशि की बात करें तो आप कम से कम 75000 रु पर ये पॉलिसी ले सकते हैं। इस पॉलिसी में अधिकतम सीमा नहीं है। यदि आप ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक (https://licindia.in/Products/Insurance-Plan/jeevan-tarun) पर सारी जानकारी मिल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications