बिना किसी रिस्क के निवेश और लाइफ इंश्यारेंस की बात करें तो हमें सबसे ज्यादा भरोसा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) पर ही होता है।
नई दिल्ली: बिना किसी रिस्क के निवेश और लाइफ इंश्यारेंस की बात करें तो हमें सबसे ज्यादा भरोसा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) पर ही होता है। हाल ही में एलआईसी अपने ग्राहकों के लिए ऐसी ही पॉलिसी लेकर आया है। इसका नाम जीवन उमंग पॉलिसी है। इसका फायदा 3 महीने के बच्चे से लेकर 55 साल तक की उम्र के लोग उठा सकते हैं। यह पॉलिसी 100 साल की उम्र तक कवर देती है।

1302 का निवेश बन जाएगा 28 लाख रुपये
एलआईसी (लाइफ इंश्योरंस कंपनी) की खास पॉलिसी में निवेश करने वाले ग्राहकों कई तरह के फायदे दिए जाते है। एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। यहां पैसा डूब नहीं सकता। मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। एलआईसी के इस पॉलिसी के तहत 1302 रुपये हर महीने निवेश करने पर 28 लाख रुपये मिलेंगे।
3 महीने के बच्चे से लेकर 55 साल तक के लोगों को मिलेगा फायदा
इसके साथ ही इसमें पॉलिसी धारक के मृत्यु के बाद भी परिवार को पैसा मिलता है। तो क्या है स्कीम के फायदे और कैसे करें इसमें निवेश जानिए पूरी प्रक्रिया। यह एक एंडोमेंट प्लान है। इसमें आपको लाइफ कवर के साथ-साथ मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम भी मिलती है। खास बात है कि 3 महीने की बच्चे से लेकर 55 साल तक की उम्र के लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस पॉलिसी में आपको 100 साल तक कवर दिया जाता है, और पॉलिसी धारक की मौत के बाद उसके परिजनों या नॉमिनी को एकमुश्त राशि दे दी जाती है।
जिंदगी भर मिलता है 8% सालाना रिटर्न
इस पॉलिसी में प्रीमियम पेइंग टर्म 15, 20, 25 और 30 वर्ष है। इसमें आपको जो भी सहूलियत भरा लगता है तो आप चुन सकते हैं। अगर आपने पॉलिसी का पूरा प्रीमियम समय पर चुका कर खत्म कर दिया है तो पॉलिसी धारक को गारंटी के साथ न्यूनतम राशि दी जाती है। यानी आपको सारी किस्त चुकाने के बाद रिटर्न मिलता रहेगा जो कि बीमा का 8 परसेंट सालाना होता है।
कम पैसे में मिल रहा मोटी रकम, फायदे का सौदा
जीवन उमंग पॉलिसी के तहत अगर आप एक महीने 1,302 रुपये का निवेश करते हैं तो आपका सालाना निवेश 15,298 रुपये हो जाएगा। ऐसे में अगर आप प्रीमियम पेइंग टर्म 30 वर्ष चुनते हैं तो निवेश राशि 4,58,940 रुपये हो जाएगी। इसके बाद यानी 31वें साल से आपको सालाना 40 हजार रुपये का रिर्टन मिलना शुरू हो जाएगा। इस तरह अगर आप 100 साल की उम्र तक रिर्टन लेते हैं तो ये राशि बढ़कर 28 लाख हो जाएगी। यानी आपको करीब 23 लाख 41 हजार रुपये का फायदा होगा। वहीं अगर ग्राहक 101 साल का हो जाता है तो उसे अलग से 62.95 लाख रुपये मिलेंगे।
एलआईसी पॉलिसी की ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेट्स
- अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- अब अपना नाम, पॉलिसी संख्या, डेट ऑफ बर्थ डालें।इसके बाद जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आप अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेट्स जांच सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications