बेटियों के बेहतर भविष्य को बनाने के लिए माता-पिता उसके जन्म के साथ ही प्लानिंग भी शुरू कर देते है। अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी की तलाश में जुट जाते है। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बन सके।
नई दिल्ली: बेटियों के बेहतर भविष्य को बनाने के लिए माता-पिता उसके जन्म के साथ ही प्लानिंग भी शुरू कर देते है। अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी की तलाश में जुट जाते है। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बन सके। हम आपको एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एलआईसी ने बेटी की शादी के लिए ही बनाया है। भारतीय जीवन बीमा निगम बेटियों की शादी के लिए एक स्कीम लेकर आई है। इसका नाम एलआईसी कन्यादान पॉलिसी है। इस पॉलिसी को लेने के बाद आप बेटी की शादी की फिक्र से आजाद हो सकते है। क्योंकि एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में कम निवेश में ही मोटे फंड का इंतजाम है।

27 लाख रुपये मिलेंगे, शादी तक नो टेंशन
इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको मात्र 121 रुपये खर्च करेने की जरुरत पड़ेगी। फिर उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी-ब्याह तक की चिंता से निश्चिंत हो जाएंगे। अगर आप यह पॉलिसी लेते हैं तो आपको हर रोज़ सिर्फ 121 रुपये जमा कराने होंगे। यानी हर महीने करीब 3600 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। पॉलिसी की उम्र पूरी हो जाने पर यानी 25 साल बाद आपको अपनी बेटी के कन्यादान के लिए 27 लाख रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं एलआईसी इसमें पॉलिसी में डेथ बेनेफिट भी शामिल है।
कैसे करें पॉलिसी के लिए आवेदन
जो इच्छुक लाभार्थी इस पॉलिसी के अंतर्गत आवदेन करना चाहते है तो आपको अपने नज़दीकी एलआईसी ऑफिस /एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते है। आपको एलआईसी कन्यादान पालिसी के टर्म बताएगा आपको अपनी इनकम के अनुसार उसे चुनना होगा फिर एलआईसी एजेंट को आपको अपनी सभी जानकारी और अपने दस्तावेज़ देने होंगे इसके बाद वह आपका फॉर्म भर देंगे। इस तरह आप एलआईसी कन्यादान पॉलिसी योजना 2021 से जुड़ सकते है। योजना से जुड़ी और अधिक जानकारी पाने के लिए आप एलआईसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
जानिए कौन ले सकता है पॉलिसी
- एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम के तहत पॉलिसी लेने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- इसके साथ ही, बेटी की न्यूनतम आयु 1 साल होनी चाहिए। यह प्लान 25 साल के लिए मिलेगा।
- यह एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम आपकी और आपकी बेटी की अलग-अलग आयु के हिसाब से भी मिल सकती है।
- बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- बता दें कि पॉलिसी लेने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का सबूत, पासपोर्ट साइज फोटो योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म, पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश, जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी।
इनकम टैक्स में मिलती है छूट
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80सी में प्रीमियम पर छूट प्रदान की जाती है। यह छूट अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपये तक की प्राप्त की जा सकती हैं। इसी के साथ सेक्शन 10 (10डी) के अंतर्गत मैच्योरिटी या मृत्यु क्लेम की राशि पर भी छूट प्रदान की जाती है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत आवेदक अपनी आमदनी के हिसाब से प्रीमियम की राशि घटा या बढ़ा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि आवेदक रोजाना 121 रुपये ही जमा करें। यदि वह इससे ज्यादा जमा कर सकता है, तो वह कर सकता है। यदि वह 121 रुपये नहीं जमा कर सकता है, तो इससे कम प्रीमियम वाला प्लान ले सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications