इन्वेस्टमेंट करने के बारे में मन बना रहे है लेकिन मन में ये दुविधा है कि कैसे और कहां करें इन्वेस्ट। तो ये खबर आपके बड़े काम की है। बता दें कि एलआईसी की एक स्कीम है, जहां निवेश कर आप बढ़िया मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
नई दिल्ली: इन्वेस्टमेंट करने के बारे में मन बना रहे है लेकिन मन में ये दुविधा है कि कैसे और कहां करें इन्वेस्ट। तो ये खबर आपके बड़े काम की है। बता दें कि एलआईसी की एक स्कीम है, जहां निवेश कर आप बढ़िया मुनाफ़ा कमा सकते हैं। अगर आपकी कमाई बहुत ही कम है फिर भी निवेश करने का प्लान कर रहें है तो भी आपके लिए इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा। हम आपको एलआईसी के एक ऐसे पॉलिसी में निवेश करने की सलाह देंगे जिसके जरिए आपको काफी फायदे मिलेंगे। LIC के इस पॉलिसी में प्रति माह 901 रुपये करें निवेश, मिलेगा 3.97 लाख रुपया

पैसा कभी डूबता नहीं
एलआईसी हर कुछ-कुछ समय पर लोगों की जरूरतों के हिसाब से इंश्योरेंस प्लान लॉन्च करती है। यहां निवेश करने पर लाइफ कवर तो मिलता ही है, साथ में मेच्योरिटी पर अच्छा-खासा रिटर्न भी मिलता है। एलआईसी की सबसे खास बात यह है कि इसमें लगाया गया पैसा कभी डूब नहीं सकता, क्योंकि सरकार यहां जमा राशि पर सॉवरेन गारंटी देती है। हम अपनी खबर में बात कर रहे है एलआईसी का निवेश प्लस प्लान की इसमें सिंगल प्रीमियम, नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट-लिंक्ड और व्यक्तिगत जीवन बीमा है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा के साथ निवेश का भी विकल्प देता है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते है प्लान
अगर आप इस प्लान को लेना चाहते है तो बता दें कि इस प्लान में ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। पॉलिसी लेने वाले को बेसिक सम एश्योर्ड चुनने की भी सुविधा है। सम एश्योर्ड के विकल्प सिंगल प्रीमियम के 1.25 गुना या सिंगल प्रीमियम के 10 गुना हैं। इस प्लान में 4 तरह के फंड उपलब्ध हैं। ये हैं बॉन्ड फंड, सिक्योर्ड फंड, बैलेंस्ड फंड और ग्रोथ फंड। इनमें से किसी में आप अपनी इच्छा के मुताबिक निवेश कर सकते हैं।
निवेश प्लस स्कीम की खासियत जानें यहां
- एलआईसी निवेश प्लस स्कीम लेने के लिए मिनिमम प्रवेश आयु 90 दिन से 65 साल है। वहीं पॉलिसी का टेन्योर 10 से 35 साल है और लॉक-इन पीरियड 5 साल है।
- प्रीमियम पर मिनिमम लिमिट 1 लाख रुपये है, यानी आपको इसमें कम से कम 1 लाख रुपये निवेश करना होगा।
- वहीं, इसमें निवेश की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। अधिकतम मैच्योरिटी आयु 85 साल है।
- यदि पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी टर्म तक जिंदा रहता है, तो उसे मैच्योरिटी बेनिफिट प्राप्त होता है, जो यूनिट फंड मूल्य के बराबर होता है। यह पॉलिसी अवधि समाप्त होने के बाद मिलता है।
- इसके अलावा कंपनी फ्री-लुक पीरियड अपने ग्राहक को देती है। यदि कंपनी से पॉलिसी सीधे खरीदी जाती है तो 15 दिन और ऑनलाइन खरीदी जाती है तो 30 दिन का फ्री-लुक पीरियड मिलता है। इस दौरान ग्राहक पॉलिसी को वापस कर सकते हैं।
पॉलिसीधारक को एक ही बार करना होता पेमेंट
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी डेथ बेनिफिट प्राप्त करने का हकदार है। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु जोखिम शुरू होने की तारीख से पहले ही हो जाती है तो यूनिट फंड वैल्यू के बराबर राशि नॉमिनी को मिलती है। एलआईसी निवेश प्लस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 6वीं पॉलिसी वर्ष के बाद आंशिक निकासी करने की अनुमति देती है। नाबालिगों के मामले में 18 वर्ष की आयु के बाद आंशिक निकासी की अनुमति मिलती है। इस पॉलिसी में बीमा खरीदने वाले व्यक्ति को एक बार में ही पेमेंट करना होता है। इस फंड को एलआईसी पॉलिसीहोल्डर के प्रिफरेंस के मुताबिक इंवेस्ट करती है। इसमें आप पॉलिसी का ड्यूरेशन 10 से 25 साल के बीच चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications