ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को हमेशा जागरुक करते रहता है। बैंक फ्रॉड से बचने के लिए समय-समय पर हिदायत देते रहता है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को हमेशा जागरुक करते रहता है। बैंक फ्रॉड से बचने के लिए समय-समय पर हिदायत देते रहता है। अब इस कड़ी में देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भी अपने कस्टमर को अलर्ट जारी किया है। ताकि उनके साथ कोई फ्रॉड ना हो जाए। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने के लिए अलर्ट जारी करता रहता है।

ग्राहकों को किया जा रहा भ्रमित
एलआईसी के मुताबिक, ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन व लैंडलाइन पर कॉल कर भ्रमित किया जा रहा है। बता दें कि कुछ जालसाज एलआईसी अधिकारी, एजेंट या बीमा नियामक आईआरडीए के अधिकारी बनकर ग्राहकों को फोन करते हैं। इस कॉल में वे इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित फायदों को बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं। इस प्रकार वे वर्तमान पॉलिसी सरेंडर करने के लिए ग्राहक को राजी करते हैं। जबकि एलआईसी सही मायनों में ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर रहा है।
एलआईसी वेबसाइट पर से हासिल करें जानकारियां
एलआईसी के मुताबिक, पॉलिसी सरेंडर कराकर बेहतर रिटर्न दिलवाने के लिए कुछ ग्राहकों से अच्छी रकम तक वसूली गई। जबकि, कुछ ग्राहकों द्वारा सरेंडर की गई रकम को झूठे वादे करते हुए अन्य जगहों पर निवेश करा दिया गया है। इस प्रकार कंपनी का प्रतिनिधि बनकर पॉलिसी होल्डर्स को गुमराह किया जा रहा है। एलआईसी ने अपनी तरफ से जारी किए गए अलर्ट में साफ कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई भी पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देती है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वो इन अपुष्ट नंबर से आए फोन कॉल्स को अटेंड न करें। एलआईसी ने ग्राहकों को सुझाव दिया है कि वो अपनी पॉलिसी को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करा लें और वहीं सभी जानकारियां हासिल करें।
एलआईसी ग्राहक इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि कंपनी ने कहा कि वो किसी ऐसे एजेंट से ही पॉलिसी खरीदें, जिनके पास आईआरडीए द्वारा जारी किया गया लाइसेंस हो या एलआईसी द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड है।
इसके अलावा अगर किसी ग्राहक को कोई भ्रामक कॉल्स आते हैं तो वे co_crm_fb@licindia पर ईमेल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके साथ ही ग्राहकों के पास एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर ग्रीवांस रिड्रेसल ऑफिसर के डिटेल्स लें और उनसे संपर्क करने का विकल्प है।
एलआईसी पॉलिसी हो चुकी है लैप्स तो फिर से करें शुरू
दूसरी तरफ आपको इस बात की भी जानकारी दें कि अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ले रखी थी और कोरोना काल में किसी कारणों से वह लैप्स हो गई है तो चिंता न करें। लैप्स हो गई है बीमा पॉलिसी को लेकर एलआईसी ने बड़ा फैसला लिया है। अब भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इसे रिवाइव करने का शानदार मौका दे रहा है। एलआईसी ने कहा है कि 10 अगस्त से पॉलिसीहोल्डर्स को लैप्स हो चुकी पॉलिसी रिवाइव करने का मौका दिया जा रहा है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications