अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। पॉलिसीधारकों को मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिये अबतक डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती रही है और अब इसमें एक और नई सर्विस जुड़ गई ह
नई दिल्ली, अप्रैल 20। अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। पॉलिसीधारकों को मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिये अबतक डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती रही है और अब इसमें एक और नई सर्विस जुड़ गई है। आप पॉलिसी प्रीमियम का भुगतान या किसी भी तरह का पॉलिसी से जुड़ा पेमेंट पेटीएम से भी कर सकते हैं। एलआईसी ने पेटीएम को अपनी सभी तरह की डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने के लिए नियुक्त किया। बता दें कि कई दूसरे पेमेंट गेटवे से करार के बाद एलआईसी ने पेटीएम के साथ करार किया है क्योंकि उसके ज्यादातर पेमेंट डिजिटल मोड में चले गए हैं।

डिजिटल पेमेंट में बहुत तेज उछाल
जानकारी के मुताबिक 17 पेमेंट गेटवे ने एलआईसी की डिजिटल पेमेंट फैसिलिटी के लिए बोली लगाई थी। पेटीएम की मल्टीपल पेमेंट सर्विसेज में दमदार मौजूदगी ने उसके पक्ष में काम किया, जबकि बाकी पेमेंट गेटवे सिर्फ कुछ खास सेगमेंट में ही बढ़िया थे, जैसे यूपीआई या कार्ड्स। नए करार से पेमेंट की प्रक्रिया और आसान होगी, पेमेंट के ज्यादा विकल्प मिलेंगे और ज्यादा प्लेयर्स जैसे वॉलेट और बैंक्स इसमें शामिल होंगे। एलआईसी ने महामारी के दौरान डिजिटल पेमेंट में बहुत तेज उछाल देखा। एलआईसी ने इस दौरान डिजिटल मोड के जरिए 60,000 करोड़ रुपये का प्रीमियम कलेक्शन किया, जबकि इसमें बैंक से किया गया पेमेंट शामिल नहीं है। ये तकरीबन 8 करोड़ ट्रांजैक्शन हैं, जो कि आगे और बढ़ने की उम्मीद है।
पेटीएम से ऐसे करें एलआईसी प्रीमियम का पेमेंट करें
एलआईसी ने पेटीएम से सिर्फ प्रीमियम पेमेंट ही नहीं बल्कि सभी तरह के कलेक्शन को डिजिटल तरीके से करने की तैयारी की है, जिसमें इंश्योरेंस एजेंट्स की ओर से रेमिटेंस कलेक्शन भी शामिल हैं। हालांकि जिनके पास एलआईसी की पॉलिसी है वो उसके प्रीमियम का भुगतान पेटीएम से पहले भी कर सकते थे, इसके अलावा गूगलपे, फोनपे से भी किया जा सकता है। पेटीएम में जाकर एलआईसी को सर्च करें, यहां पर आपको अपना पॉलिसी नंबर डालना होगा। जैसे ही आप पॉलिसी नंबर डालेंगे आपको प्रीमियम दिखेगा। प्रोसिड पर क्लिक करें और पेमेंट को पूरा करें।
लाखों कर्मचारियों को मिला तोहफा
एलआईसी के लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि माना जा रहा है कि सरकार ने एलआईसी के कर्मचारियों की सैलरी में 15-16 फीसदी की बढ़ोतरी और सप्ताह में पांच दिन काम पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा एलआईसी के कर्मचारियों को अब सप्ताह में 5 दिन ही काम करना होगा। यानी प्रत्येक शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। सप्ताह में 5 दिन काम का फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। जानकारी दें कि एलआईसी के कर्मचारी संगठन लंबे समय से सप्ताह में 5 दिन काम की मांग कर रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications