LIC : पॉलिसीधारक घर बैठे ऑनलाइन ही कर सकेंगे मैच्योरिटी क्लेम, जानि‍ए अंत‍िम तारीख

भारत कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश बन गया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते एक साथ देश और दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया।

नई द‍िल्‍ली: भारत कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश बन गया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते एक साथ देश और दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया। कोरोना के कारण लोगों का कामकाज ब‍िलकुल बंद पड़ गया। इसी बीच एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को बड़ी राहत दी है। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा है कि मैच्योरिटी क्लेम पाने के लिए अब ग्राहकों को एलआईसी की ब्रांच आने की जरूरत नहीं होगी। अब वो घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। मोदी सरकार दे रही एक लाख रुपये जीतने का मौका, बस बनाना होगा 3 मिनट का वीडियो ये भी पढ़ें

LIC Policyholders Will Be Able To Claim Maturity Till 30 June

30 जून तक घर बैठे करें मैच्योरिटी क्लेम
जी हां एलआईसी के अनुसार इसके लिए पॉलिसीधारक को पॉलिसी, केवाईसी दस्तावेज, डिस्चार्ज फॉर्म और अन्य दस्तावेजों को स्कैन करके ईमेल के जरिए सबंधित ब्रांच को भेजना होगा। यह सुविधा 30 जून तक के लिए दी गई है। एलआईसी वेबसाइट के अनुसार पॉलिसीधारक को ईमेल के जरिए मैच्योरिटी या अन्य क्लेम के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। ये मेल bo@licindia.com पर भेजाना होगा। ब्रांच कोड की जगह आपको अपनी ब्रांच का कोड भरना होगा। उदाहरण के लिए यदि आपकी ब्रांच का कोड 883 है, तो ये मेल bo883@licindia.com पर भेजना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान
स्कैन किए गए दस्तावेजों का साइज 5 एमबी से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्कैन किए गए दस्तावेज जेपीईजी या पीडीएफ फॉर्मेट में होने चाहिए। इस ईमेल आईडी का उपयोग केवल क्लेम रिक्वेस्ट भेजने के लिए ही किया जाना है। एलआईसी के अनुसार ईमेल का विषय पॉलिसी नंबर होगा। बता दें कि इस सुविधा का लाभ वही लोग ले सकते हैं जिनकी पॉलिसी मैच्योर हो गई हो और सभी प्रीमियमों का भुगतान सही से किया गया हो। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी के हेल्प लाइन नंबर 02268276827 पर कॉल या एलआईसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+