एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। जिससे पॉलिसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी की पॉलिसी से जुड़े हुए हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 11। एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। जिससे पॉलिसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी की पॉलिसी से जुड़े हुए हैं। एलआईसी की पॉलिसी हर किसी के जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती है। आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी कमाई होती रहेगी।

आर्थिक संकट के समय आएगा काम
जी हां अगर आप भी कोई इंश्योरेंस प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। हम कल को लेकर चिंता में रहते हैं और हम कल को सुरक्षित बनाने के लिए तमाम योजनाओं में निवेश करते रहते हैं। अगर आप भी आने वाले कल को लेकर कुछ प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बुढ़ापे में आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की उस स्कीम पर चर्चा कर रहे हैं जो हमारे बुढ़ापे में आपके लिए काफी मददगार हो जाएगा।
जिंदगी भर पाएं 12,000 रुपये की पेंशन
दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ऐसी स्कीम लेकर आया है जिसमें सिर्फ एक बार प्रिमियम भरने के बाद जीवनभर हर महीने 12000 रुपए की पेंशन मिलेगी। एलआईसी सरल पेंशन योजना रिटायरमेंट के जीवन में आर्थिक मदद के लिए ही बनाई गई है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में पॉलिसीधारक को यह सुविधा मिलती है कि वह अपने हिसाब से इस प्लान का टाइम तय कर सकता है कि उसे कब और किस रूप में पेंशन चाहिए। अगर आपको मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन चाहिए तो उसका समय पॉलिसी शुरू करते वक्त ही तय करना होगा।
अब 40 की उम्र में मिलेगी पेंशन
सरल पेंशन प्लान सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है जिसमें एक बार में ही पूरा पैसा जमा करना होता है। पॉलिसी लेते वक्त आपको एक बार में प्रीमियम भरना होगा और उसके बाद बताई गई अवधि के हिसाब से आपको पेंशन शुरू हो जाएगी। इस प्लान को लेने के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल है। यानी 40 से 80 साल का कोई भी व्यक्ति इस प्लान में निवेश कर सकता है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान एक गैर-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस प्लान को जीवनसाथी के साथ भी लिया जा सकता है। खास बात ये है कि इस स्कीम में निवेश करने की तारीख से छह महीने के बाद किसी भी समय लोन ले सकते हैं। यह प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है।
मिलते हैं ये दो ऑप्शन
यह पॉलिसी दो ऑप्शन के साथ आती है जो सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ के लिए हैं। कोई भी इन दो उपलब्ध ऑप्शंस में से एक चुन सकता है।
सिंगल लाइफ ऑप्शन
- इस ऑप्शन में 100% रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी शामिल है।
- यह पेंशन किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें इस प्लान के तहत पेंशन मिलती रहेगी।
- पेंशनधारी की मृत्यु के बाद पॉलिसी लेने के लिए जिस बेस प्रीमियम का भुगतान किया था, वह उनके नॉमिनी को वापस मिल जाएगा। इस विकल्प में कटा हुआ टैक्स वापस नहीं मिलता।
जॉइंट लाइफ ऑप्शन
- इस ऑप्शन के तहत सरल पेंशन प्लान को पति/पत्नी के साथ लिया जा सकता है। इस विकल्प में पेंशन पति-पत्नी दोनों से लिंक्ड होती है। पति या पत्नी में से जो भी आखिर तक जीवित रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती है।
- जितनी पेंशन किसी एक व्यक्ति को जिंदा रहते मिलेगी, उतनी ही पेंशन राशि किसी एक की मृत्यु के बाद दूसरे जीवनसाथी को जीवनभर मिलती है। दूसरे पेंशनधारी के भी दुनिया छोड़कर चले जाने पर नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी।
जान लें पॉलिसी की खासियतें
- आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं।
- आपको पॉलिसी से संबंधित बहुत सारी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी।
- इसके बजाय आपको व्यक्तिगत रूप से जाना होगा।
- पॉलिसी लेने के तुरंत बाद पेंशन शुरू हो जाती है।
- आप मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक रूप से पेंशन प्राप्त करना चुन सकते हैं।
- इस योजना के लिए आपको सालाना कम से कम 12,000 रुपये का निवेश करना होगा।
- कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
- आप 40 साल से लेकर 80 साल तक की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- पॉलिसी शुरू होने की तारीख से छह महीने के बाद पॉलिसी धारक किसी भी समय लोन ले सकता है।
यहां से खरीदें पॉलिसी
- पॉलिसी ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदी जा सकती है।
- in वेबसाइट से पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है और प्लान को लेने के लिए इस लिंक के जरिए आप और जानकारी ले सकते हैं.-
- https://licindia.in/Products/Pension-Plans/LIC-s-Saral-Pension-PLan-No-862,-UIN-No-512N342V01
- 40 साल से 80 साल के लोग ये स्कीम खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications