आज के समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है।
नई दिल्ली, मार्च 23। आज के समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है। यही कारण है कि इंश्योरेंस कंपनियां यह प्रयास करती है कि हर किसी की जरूरत के हिसाब से पॉलिसी लॉन्च करें। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम कंपनी एलआईसी अलग अलग प्लान के साथ आती है। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है। तो अगर आप भी अपनी पत्नी के नाम पॉलिसी लेना चाहते है तो ये आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।

पॉलिसी का लाभ लेने के लिए आधार जरुरी
यह पॉलिसी उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिनके पास यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड है। यानी इस पॉलिसी का लाभ केवल आधार कार्ड होने पर ही उठाया जा सकता है। तो अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आज ही अपना आधार बनवा लें ताकि इस पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे। यह लाइफ कवर के साथ-साथ डेथ बेनिफिट का लाभ भी देती है। अगर की पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी मैच्योर होने से पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पॉलिसी को सारे पैसे पॉलिसी धारक की नॉमिनी को मिल जाएंगे।
एलआईसी आधारशिला स्कीम की खास बातें
-एलआईसी का यह प्लान एक एंडोवमेंट प्लान है जो महिला को सुरक्षित भविष्य के साथ-साथ आपको आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करता है।
-इस स्कीम में आप प्रीमियम का भुगतान हर महीने, तीन महीने, 6 महीने और सालाना के आधार पर किया जा सकता है।
-इस स्कीम में 8 साल से लेकर 55 साल तक की महिला निवेश कर सकती है।
-इस स्कीम में निवेश करने के बाद महिला को मौच्योरिटी पर एकमुश्त राशि का मिलेगा फायदा।
-इस स्कीम में निवेश कर महिला कम से कम 75 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा 3 लाख रुपये का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
सरेंडर करने का भी ऑप्शन
-इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 75 से 3 लाख तक का लाभ मिल सकता है।
-इसके साथ ही इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आपको 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है।
-इसके साथ मौच्योरिटी पर जो राशि मिलेगी वह भी टैक्स फ्री होगी।
-इस पॉलिसी को खरीदने और तीन साल तक प्रीमियम देने के बाद आप लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
-अगर पॉलिसी खरीदने के बाद आपको यह पसंद नहीं आता है तो 15 दिन को अंदर आप इसे सरेंडर कर सकते हैं।
-अगर पॉलिसी खरीदने के 3 साल बाद आपको इसे सरेंडर करते हैं तो आपको इसकी कोई सरेंडर वैल्यू नहीं प्राप्त होगी।
मैच्योरिटी पर मिलेगा मोटा रिटर्न
ऐसे समझे अगर आप 20 साल तक हर महीने 899 रुपये जमा करते हैं तो 20 साल में कुल 2 लाख 14 हजार रुपये आपको निवेश होगा। जिसमें आपको पॉलिसी के मैच्योर होने पर 3 लाख 97 हजार रुपये मिलेंगे। इस पॉलिसी में निवेश कर महिलाएं अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है और 20 साल बाद एक मोटी रकम जुटा सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications