आज के समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है या खरीदना चाहता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है।
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है या खरीदना चाहता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है। यही कारण है कि इंश्योरेंस कंपनियां यह प्रयास करती है कि हर किसी की जरूरत के हिसाब से पॉलिसी लॉन्च करें। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम कंपनी एलआईसी अलग अलग प्लान के साथ आती है। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है। यह पॉलिसी उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिनके पास यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड है।

गारंटीड रिटर्न एंडोमेंट स्कीम
एलआईसी की आधार शिला योजना एक ऐसी ही योजना है, जिसे कंपनी खासकर महिलाओं के लिए लेकर आई है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह योजना ऐसी महिलाओं के लिए है, जिनके पास आधार कार्ड है। एलआईसी की एक गारंटीड रिटर्न एंडोमेंट स्कीम है और यह मार्केट से जुड़ी स्कीम नहीं है। यह जीवन बीमा योजना लाभ के साथ की स्कीम है यानी इसमें आपको बोनस की सुविधा का लाभ दिया जाता है। एलआईसी की आधार शिला योजना आपको एक ही समय पर सुरक्षा के साथ बचत भी प्रदान करती है।
- बीमित रकम की न्यूनतम राशी 75,000 रुपये, जबकि अधिकतम 3,00,000 रुपये है।
- पॉलिसी की अवधि 10-20 वर्ष की है।
- प्रीमियम भुगतान की अवधि: चुने गए पालिसी अवधि तक
- पेमेंट भुगतान मोड: वार्षिक, अर्ध वार्षिक, त्रैमासिक या मासिक
कौन ले सकता है ये पॉलिसी
इस योजना में निवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा आठ वर्ष है। अधिकतम 55 साल की महिला इस पॉलिसी को ले सकती है। वहीं, मेच्योरिटी के समय पॉलिसीहोल्डर की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह पॉलिसी सेविंग के साथ-साथ लाइफ कवर भी उपलब्ध कराती है। इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त राशि मिल जाती है। हालांकि, पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर परिवार को सहायता राशि मिलती है।
एलआईसी आधार शिला योजना के तहत शर्तें
ऐसी पॉलिसी जो बंद हो गई है और पेडअप पर चल रही है, उसको फिर से रिवाइव (पुनर्जीवित) किया जा सकता है। लेकिन, इसे आखिरी भरे हुए प्रीमियम से दो साल के भीतर ही रिवाइव किया जा सकता है। इसके लिए बकाया प्रीमियम के साथ उस पर लगे हुए ब्याज का भी भुगतान करना होता है। नियमित रूप से तय तारीख पर प्रीमियम का भुगतान आवश्यक है। अगर किसी कारणवश तय तारीख पर आप प्रीमियम का भुगतान नहीं कर सके, तो एलआईसी द्वारा आपको प्रीमियम के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। यह समय 30 दिन और 15 दिन का होता है। 30 दिन का अतिरिक्त समय उनको दिया जाता है जो वार्षिक, छमाही या तिमाही तौर पर प्रीमियम का भुगतान करते हैं।
जानिए एलआईसी आधार शिला प्लान के अन्य फीचर्स
1. इस प्लान में ऑटो कवर फसिलटी है।
2. इसका प्रीमियम काफी कम है जिसे घरेलू महिला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
3. इस प्लान में लॉयल्टी एडीशन की सुविधा है। इसके तहत पॉलिसी होल्डर की मौत पांच साल बाद होती है तो उसे लॉयल्टी का लाभ अलग से मिलेगा।
4. गंभीर बीमारी इस प्लान में शामिल नहीं होता है।
5. तीन साल पर लोन की सुविधा उपलब्ध है।
6. ऐक्सिडेंटल राइडर और परमानेंट डिस-ऐबिलिटी राइडर की सुविधा उपलब्ध है।
7. प्रीमियम की राशि पर टैक्स में छूट मिलती है। 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट्स उठाया जा सकता है।
8. पॉलिसी मैच्योर होने पर यह टैक्स फ्री होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications