नई दिल्ली, अगस्त 12। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसके पास ऐसी ढेरों बीमा पॉलिसी हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। कंपनी विभिन्न प्रकार की पॉलिसी ऑफर करती है, जिन्हें आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ले सकते हैं। हालांकि जब आप बीमा कंपनी से बीमा पॉलिसी खरीदते हैं, तो आपको एक बेनेफिशियरी को भी नॉमिनी बनाना होता है, जो आपके साथ किसी दुर्घटना होने पर लाभ प्राप्त करेगा। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और नॉमिनी न हो तो पॉलिसी का पैसा बेकार जाएगा। इसलिए नॉमिनी बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपने एलआईसी में कोई पॉलिसी ली है और आप अपना नॉमिनी बदलना चाहते हैं तो इसका भी आसान तरीका है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।
कौन होता है नॉमिनी
नॉमिनी व्यक्ति वह होता है जिसे आप उस शख्स के रूप में चुनते हैं जो आपके साथ किसी दुर्घटना या मृत्यु होने की स्थिति में लाभ मिलेगा। नॉमिनी व्यक्ति या लाभार्थी बहुत अहम व्यक्ति होता है। उसे कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसे आप जानते हैं और जिस पर आप भरोसा करते हैं। नॉमिनी व्यक्ति वह होना चाहिए जिसके बारे में आपको लगता है कि वह कवर राशि का ध्यान रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि आपके परिवार को बाद में किसी वित्तीय समस्या का सामना न करना पड़े।
किसे चुनें नॉमिनी
बेहतर यही है कि परिवार का कोई सदस्य ही नॉमिनी बने। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को चुनें जिसे आप बहुत अच्छी तरह से जानते हैं या जिस पर आपको बहुत भरोसा है। हमेशा सलाह दी जाती है कि आपका नॉमिनी व्यक्ति या तो आपका जीवनसाथी, भाई/बहन, माता-पिता या कोई रिश्तेदार हो, जिस पर आप इतना भरोसा करें कि आपके प्रियजनों की देखभाल करेगा।
बाद में भी चुन सकते हैं नॉमिनी
बीमा पॉलिसी खरीदते समय ही आपको किसी व्यक्ति को नॉमिनी बनाना होता है। हालांकि, अगर आप अपनी बीमा पॉलिसी की शुरुआत के दौरान किसी को नॉमिनी नहीं बना पाए तो आप बाद में ऐसा कर सकते हैं। आपको एलआईसी के निर्धारित फॉर्म के माध्यम से एक नोटिस देना होगा और इसे आपके पॉलिसी दस्तावेज़ के पीछे डिकलेयर करना होगा।
बदल सकते हैं अपना नॉमिनी
कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको कई कारणों से नॉमिनी बदलने की जरूरत महसूस हो। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके द्वारा नियुक्त नॉमिनी न रहे। फिर आपको किसी और को नए नॉमिनी के रूप में नियुक्त करना होगा। यदि आप अपनी बीमा पॉलिसी के नॉमिनी को भरोसेमंद महसूस नहीं करते हैं, तो यह और कारण है कि जब आपको अपना नॉमिनी बदलने की प्रोसेस को आगे बढ़ान होगा।
ये है तरीका
नॉमिनी चेंज करने के लिए सबसे पहले एलआईसी की वेवसाइट से नॉमिनी फॉर्म डाउनलोड करें। आप ये फॉर्म इसके ऑफिस से भी ले सकते हैं। इस फॉर्म में नॉमिनी की डिटेल और डॉक्यूमेंट की कॉपी लगाएं। साथ ही नये नॉमिनी और अपने संबंध के डॉक्यूमेंट को भी अटैच करें और जमा कर दें। यदि आप एक से अधिक नॉमिनी बनाते हैं तो सबकी हिस्सेदारी बतानी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications