गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर एक अच्छी खबर है। ग्राहक जल्द ही 50 से 100 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर भरवा सकेंगे।
नई दिल्ली: गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर एक अच्छी खबर है। ग्राहक जल्द ही 50 से 100 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर भरवा सकेंगे। मतलब साफ है कि अगर आपके पास पूरा गैस सिलेंडर भरवाने के पैसे नहीं हैं, तो आप 50 से 100 रुपए की गैस भी भरा पाएंगे। बता दें कि एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती कीमत से राहत देने के लिए सरकार अब ग्राहकों को लोन देने पर भी विचार कर रही है। इस पॉलिसी के तहत उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को सिर्फ 50 से 100 रुपये में सिलेंडर भरवाने की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा बाकी रकम तेल कंपनियां सब्सिडी के आने पर लेंगी। गैस कनेक्शन निशुल्क कराएं पोर्ट काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें
उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए लोन की सुविधा
मालूम हो कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की ओर से दोबारा सिलेंडर लेने में रुचि नहीं दिखाई जा रही थी। कहा जा रहा था कि मौके पर सिलेंडर खरीदने के लिए ज्यादा रकम देनी पड़ती है, जिसकी कमी के चलते लोग सिलेंडर ही नहीं ले रहे। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही सरकार ने यह योजना बनाई है। हालांकि यह अभी शुरुआती स्तर पर ही है। दरअसल सरकार घर-घर सिलेंडर पहुंचाने के लिए मोबाइल लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस स्कीम ला रही है। जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के साथ ही उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए लोन की सुविधा भी शुरू की जाएगी। अभी इस स्कीम के बारे में पूरी डिटेल नहीं मिल सकी है, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
4 सिलेंडर मुफ्त में दिए जाने का सुझाव
जबकि पिछले दिनों भारतीय स्टेट बैंक की ओर से की गई एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि करीब 25 पर्सेंट लाभार्थियों ने दोबारा सिलेंडर ही नहीं लिया। एसबीआई की ईकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ऐसा हो रहा है। वहीं रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि उज्ज्वला के लाभार्थियों सिलेंडरों के इस्तेमाल के लिए साल में कम से कम 4 सिलेंडर मुफ्त में दिए जाने चाहिए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मुफ्त सिलेंडरों की बजाय लोन की स्कीम को तेल एवं पेट्रोलियम गैस मंत्रालय ज्यादा मुफीद मान रहा है। जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और मौके पर ज्यादा रकम चुकाने के दबाव से भी ग्राहक मुक्त हो सकेंगे।
करीब 25% लोगों ने नहीं लिया दूसरा सिलेंडर
बात अगर दिल्ली के रेट की करें तो बीते 6 महीने में गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत 284 रुपये बढ़कर 859 हो गई है, जो पहले 575 रुपये थी। वहीं दिसंबर, 2018 तक उज्ज्वला स्कीम से जुड़े 5.92 करोड़ लाभार्थियों के डेटा के मुताबिक करीब 25 पर्सेंट ऐसे लोग रहे हैं, जिन्होंने दोबारा सिलेंडर नहीं भरवाया। इसके अलावा 18 पर्सेंट के करीब लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरा सिलेंडर लिया। 11.7 फीसदी ऐसे हैं, जिन्होंने तीसरा सिलेंडर भी लिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications