नयी दिल्ली। अब सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड की अहमियत बढ़ गई है। कई जगह आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में आधार कार्ड की जरूरत और इस्तेमाल दोनों काफी बढ़ गये हैं। मगर अक्सर बाकी चीजों की तरह हम आधार को भी यहां-वहां रख देते हैं जिससे ये गुम हो जाता है। मगर यदि आपका आधार कार्ड खो गया है तो परेशान न हों। आप घर बैठे आधार कार्ड की प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं, जो डाक के जरिए आपको मिले आधार की तरह ही मान्य होता है। यहां हम जानेंगे कि अगर आधार खो जाए तो आप कैसे बिना इधर-उधर के चक्कर काटे उसकी एक वैध कॉपी प्रिंट हासिल कर सकते हैं।
यूआईडीएआई देता है खास सर्विस
यदि आपका आधार कार्ड खो जाए तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट पर एक खास सर्विस है जिसका फायदा आप मामूली शुल्क का भुगतान करके हासिल कर सकते हैं। यूआईडीएआई की इस सुविधा से आप अपना आधार कार्ड रीप्रिंट कर सकते हैं। यह सेवा उन आधारकार्ड धारकों के लिए उपयोगी है जिनका आधार कार्ड खो गया है या कहीं रख कर भूल गए हैं।
पहले नहीं मिलती थी ये सुविधा
पहले यदि आपने अपना आधार कार्ड खो दिया तो आप इसे दोबारा प्राप्त नहीं कर सकते थे। आपको यूआईडीएआई वेबसाइट से ई-वर्जन डाउनलोड करना पड़ता और इसे पहचान के प्रूफ के तौर पर दिखाना होता, जो वैलिड था। मगर अब यूआईडीएआई की वेबसाइट के अनुसार कोई भी व्यक्ति 50 रुपये के मामूली शुल्क (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) का भुगतान करके अपना नया आधार कार्ड प्राप्त कर सकता है। रीप्रिंट हुए आधार पत्र को इंडिया पोस्ट को दिया जाता है, जो 5 वर्किंग डेज के भीतर आपके रजिस्टर्ड पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
कैसे करें रीप्रिंट
इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई के आधार पोर्टल पर लॉग-ऑन करें और फिर 'Get Aadhaar' ऑप्शन में 'Download Aadhaar' पर क्लिक करें। इतना करने पर एक नया पेज खुल कर सामने आएगा। इस पेज पर आधार संख्या (UID), पंजीयन संख्या (EID) या वर्चुअल संख्या (VID) में से कोई एक एंटर करें। फिर कैप्चा कोड डालें और 'Send OTP' पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको 6 अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा। इसे नए पेज पर दर्ज करें। यहीं क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब भी दें। फिर 'Verify And Download' के ऑप्शन पर क्लिक करें। अंत में आपका आधार कार्ड (डिजिटल कॉपी) डॉउनलोड हो जाएगी। इसी को आप प्रिंट कर सकते हैं।
अगर मोबाइल नंबर न हो रजिस्टर
यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार नंबर पर रजिस्टर नहीं है तो आप दूसरे तरीके से ओटीपी हासिल कर सकते हैं। आपको वैकल्पिक / गैर-पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और 'ओटीपी' पर क्लिक करना होगा। वैकल्पिक नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। हालांकि आप भुगतान करने से पहले अपने आधार डिटेल का प्रीव्यू और वेरिफिकेशन नहीं कर पाएंगे।
कैसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar-reprint पर जाएं। अपनी पावती रसीद में या अपने मोबाइल पर मिला 28 अंकों का एसआरएन कोड दर्ज करें। फिर 12 अंकों का आधार नंबर डालें। सिक्योरिटी कोड डालें और सबमिट पर क्लिक करें। यदि दी गई डिटेल सही हैं तो स्टेटस आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications