कम समय में मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं। जी हां कमाई के लिए अच्छे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं तो घर के एक छोटे से कमरे से भी कारोबार शुरू किया जा सकता है।
नई दिल्ली, मार्च 25। कम समय में मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं। जी हां कमाई के लिए अच्छे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं तो घर के एक छोटे से कमरे से भी कारोबार शुरू किया जा सकता है। इसमें लागत भी कम है और मुनाफा अच्छा है। ज्यादातर बिजनेस अच्छा-खासा इन्वेस्टमेंट मांगते हैं। लेकिन, कुछ बिजनेस बिल्कुल लो-कॉस्ट होते हैं।
10 गुना तक का फायदा
हम बात कर रहे है मशरूम की बिजनेस का जो कि काफी बढ़िया मुनाफे वाला है। इसमें लागत का 10 गुना तक का फायदा हो सकता है। इसके जरिए आप घर बैठे लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। आप सिर्फ 5 हजार रुपये लगाकर भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मशरूम की खेती का बिजनेस काफी बढ़िया मुनाफे वाला है। पिछले कुछ सालों में मशरूम की डिमांड में भी तेजी आई है। ऐसे में मशरूम की खेती का बिजनेस काफी फायदेमंद हो सकता है।

Business Idea : सीजन शुरू, जानिए मोटी कमाई वाला यह बिजनेस
कैसे करें खेती
बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड बटन मशरूम की होती है। अक्टूबर से मार्च के बीच इसकी खेती की जाती है। मशरूम बनाने के लिए गेहूं या चावल के भूसे को कुछ केमिकल्स के साथ मिलाकर कंपोस्ट खाद तैयार किया जाता है। कंपोस्ट खाद तैयार होने में महीने भर का वक्त लगता है। इसके बाद किसी सख्त जगह पर 6-8 इंच मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज लगाए जाते हैं, जिसे स्पॉनिंग भी कहते हैं। बीज को कंपोस्ट से ढक दिया जाता है। करीब 40-50 दिन में आपका मशरूम काटकर बेचने लायक हो जाता है। रोज काफी मात्रा में मशरूम मिलते रहेंगे। मशरूम की खेती खुले में नहीं होती है, इसके लिए शेड वाली जगह चाहिए होती है।
ट्रेनिंग लेना जरुरी
अगर आप इसे बड़े पैमाने पर खेती करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा एक बार इसकी सही ढंग से ट्रेनिंग कर लें। सभी एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि रिसर्च सेंटरों में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर जगह की बात की जाए तो प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है। कम से कम 40x30 फुट की जगह में तीन-तीन फुट चौड़ी रैक बनाकर मशरूम उगाए जा सकते हैं।
मशरूम की खेती में क्या रखना चाहिए ध्यान
- मशरूम की खेती को बहुत देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए इसमें ज्यादा कॉम्पटिशन नहीं है।
- मशरूम की खेती के लिए सबसे जरूरी तापमान होता है। इसे 15-22 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच उगाया जाता है। ज्यादा तापमान होने पर फसल खराब होने का खतरा होता है।
- खेती के लिए नमी 80-90 फीसदी होनी चाहिए।
- अच्छा मशरूम उगाने के लिए कंपोस्ट का भी अच्छा होना जरूरी है।
- खेती के लिए ज्यादा पुराने बीज ना लें, इसका असर उत्पादन पर होता है।
- ताजा मशरूम की कीमत ज्यादा होती है। इसलिए तैयार होते ही इसे बेचने ले जाएं।
ऐसे करें मशरूम की बिक्री
- आप मशरूम फार्मिंग के बिजनेस में अपनी जेब के मुताबिक पैसा ज्यादा लगा सकते हैं। मशरूम उग जाने के बाद आप इन्हें घर के अंदर ही पैक कर सकते हैं।
- इसके बाद मंडी या ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसके लिए आपको किसी कंपनी के साथ साझेदारी करनी होगी।
- इसके अलावा आप अपनी खुद का ऐप भी बना सकते हैं। इस तरह आप अपना बिजनेस एक बड़े स्तर पर शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications