रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर पिछले साल 1 नवंबर 2020 से कुछ बदलाव लागू हुए थे।
नई दिल्ली, 27 अप्रैल : रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर पिछले साल 1 नवंबर 2020 से कुछ बदलाव लागू हुए थे। जिसमें गैस सिलेंडर की बुकिंग को ओटीपी बेस्ड किया गया था, जिससे बुकिंग सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सके। अब एक बार फिर एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को ज्यादा आसान बनाने की तैयारी हो रही है। Indane, BPCL, HP : एप से बुक करें गैस सिलेंडर, ये रहा पूरा प्रोसेस

रसोई गैस के नए कनेक्शन और एलपीजी सिलेंडरों के रिफिल को लेकर मोदी सरकार अब आम आदमी को बड़ी राहत देने वाली है। सरकार और तेल कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस बुकिंग और रिफिल की पूरी प्रक्रिया को और आसान करने पर तेजी से काम कर रही हैं। खबरों की मानें तो देश में एलपीजी बुकिंग और रिफिल को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला हो सकता है।
पिछले साल 1 नवंबर 2020 से लागू हुए थे कुछ बदलाव
बता दें कि सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। बुकिंग नियमों में इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही, बुकिंग सिस्टम पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सकेगा। पिछले साल ही 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियमों में कुछ बदलाव किया था, जिसके तहत बुकिंग को ओटीपी आधारित कर दिया गया था।
बुकिंग के नियम बदलने की तैयारी
जानकारी मिली है कि सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और रीफिल की प्रक्रिया आसान और फास्ट बनाने पर विचार कर रही हैं। इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि नियमों में बदलाव के बाद रसोई गैस के उपभोक्ता केवल अपनी की कंपनी की एजेंसी पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि वे अपने नजदीक की किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी से अपने सिलेंडर की रीफिलिंग करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।
किसी भी गैस एजेंसी से करा सकेंगे एलपीजी रिफिल
अकसर ऐसा होता है कि कंज्यूमर को अपनी ही गैस एजेंसी से बुकिंग के बाद रीफिल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि उपभोक्ता की गैस एजेंसी उसके घर के करीब न होकर किसी दूसरे इलाके में होती है। जहां से डिलीवरी में देरी होना लाजिमी है। अब इस बात पर विचार हो रहा है कि कंज्यूमर की गैस एजेंसी कोई भी हो, वो रीफिल किसी भी गैस एजेंसी से करवा सकता है। यानी अगर किसी उपभोक्ता के पास आईओसी का सिलेंडर है तो वो बीपीसीएल से भी रीफिल करवा सकता है। इंडियन ऑयल (आईओसी), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) तीनों कंपनियां मिल कर एक खास प्लेटफॉर्म बना रही हैं। सरकार ने तेल कंपनियों को इस बारे में निर्देश भी जारी किया है।
छोटू सिलेंडर को लेकर भी बदला नियम
इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिना किसी एड्रेस प्रूफ के ही 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर देने की भी योजना बनाई जा चुकी है। इस छोटे से गैस सिलेंडर का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो प्रवासी हैं। उन्हें उनके लिए एड्रेस प्रूफ की व्यवस्था करना मुश्किल होता है। ऐसे में यह सिस्टम उनके लिए सुविधाजनक साबित होगा. इस छोटे सिलेंडर को देश भर के किसी भी पॉइंट ऑफ सेल या डिस्ट्रीब्यूटरशिप लोकेशन से रिफिल कराया जा सकता है। इसे पेट्रोल पंप से भी रीफिल कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications