नई दिल्ली, जुलाई 25। क्या आप अपनी गैस एजेंसी से परेशान हैं? अगर हां, तो फिर गैस एजेंसी ही बदल लीजिए और राहत पाइए। ये सरकार का गैस सिलेंडर ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाला फैसला है। अब एलपीजी ग्राहक अपनी मर्जी से एजेंसी चुन सकते हैं। यदि आपकी मौजूदा गैस एजेंसी सिलेंडर की डिलीवर में देरी करे तो आप आसानी से दूसरी एजेंसी में अपना ट्रांसफर हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले आपको सिर्फ एक बार ये सुविधा दी जाएगी। इसके बाद फिर आप एक कंपनी की दूसरी एजेंसी में अपना कनेक्शन करवा सकेंगे।
राशन कार्ड डीलर की तर्ज पर बदला गया नियम
राशन कार्ड पर भी डीलर बदलने की सुविधा मिलती है। ठीक इसी तरह अब गैस एजेंसी बदलने देने की सुविधा शुरू की गयी है। टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में सरकार इस योजना को जिन शहरों में शुरू कर रही है, उनमें रांची, कोयंबटूर चंडीगढ़, पुणे के अलावा गुड़गांव शामिल हैं। मगर बताया जा रहा है कि आने वाले समय में ये योजना पूरे देश में लागू होगी।
ग्राहकों को मिलेगी चॉइस
दरअसल इस नये सिस्टम के तहत गैस एजेंसी की कोई भूमिका नहीं रह जाएगी। जिस समय आप ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग करेंगे तब ही ये भी तय कर पाएंगे कि किस एजेंसी से आप सिलेंडर लेना पसंद करेंगे। फिलहाल इस योजना को छोटे स्तर पर शुरू किया गया है, ताकि ग्राहक सर्विस से आगाह हो जाएं और एजेंसियां सतर्क होकर अपनी सर्विस बेहतर कर सकें।
मिलेगी एक और बड़ी सुविधा
सरकार गैस सिलेंडर से जुड़ी एक और बड़ी सुविधा दे सकती है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार अगर आपको किसी कंपनी की सर्विस ठीक न लगे तो आप किसी दूसरी कंपनी की एजेंसी में ट्रांसफर करा सकेंगे। यानी आपकी कंपनी ही बदल दाएगी। मगर फिलहाल ये सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। इन फैसलों से कंपनियों में मुकाबला बढ़ेगा, जिससे वे अपनी सुविधा बेहतर करेंगी और इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
बदल सकते हैं सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। समीक्षा के बाद इनमें कटौती या बढ़ोतरी हो सकती है। अब 1 अगस्त को गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। ये भी संभव है कि एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव न किया जाए।
कहां से कहां पहुंचे दाम
जुलाई में इंडियन ऑयल सहित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए। 1 जुलाई को जारी कीमतों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 25.5 रुपये बढ़ीं। गैस सिलेंडर की बढ़े हुए रेट 1 जुलाई से लागू हो गए। 1 जुलाई 2021 से दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 834.5 रुपये में मिल रहा है। यह गैस सिलेंडर जून 2021 में 809.00 रुपये का मिल रहा था। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 1550 रुपये कर दिया गया है। यह गैस सिलेंडर जून 2021 में 1473.50 रुपये का मिल रहा था। इस प्रकार दिल्ली में इस गैस सिलेंडर की कीमत 76.50 रुपये महंगी हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications