देश में कुकिंग गैस अब गांव-गांव तक पहुंच गई है। गैस कनेकश्न लेने के बाद जब आप सिलेंडर भराते हैं तो सराकरी नियमों शर्तों के मुताबिक, गैस सब्सिडी मिलने लगती है।
नई दिल्ली: देश में कुकिंग गैस अब गांव-गांव तक पहुंच गई है। गैस कनेकश्न लेने के बाद जब आप सिलेंडर भराते हैं तो सराकरी नियमों शर्तों के मुताबिक, गैस सब्सिडी मिलने लगती है। अगर आप सब्सिडी के दायरे में आते हैं तो आप कैसे मालूम करेंगे कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं। इस बारे में हम आपको बताएंगे। वैसे तो गैस सब्सिडी का पैसा अपने आप आपके अकाउंट में पहुंच जाता है। 5 KG LPG Cylinder के हैं कई फायदे, लेने के लिए ऐसे करें अप्लाई

12 सिलेंडर पर मिलती है सब्सिडी
इस बात की भी जानकारी दें कि साल भर में 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी दी जाती है। इससे अधिक सिलेंडर लेने पर सब्सिडी नहीं मिलती है। पहले सब्सिडी का पैसा ज्यादा रहता था। अब तो महज 30-35 रुपये रह गया है। लेकिन फिर भी यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको सब्सिडी मिल रही है। अगर मिल रही है तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि गलती से किसी और के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो रही है।
अभी तक 215 रुपये महंगा हो चुका सिलेंडर
एलपीजी यानी रसोई गैस के उपभोक्ताओं को पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक झटके लगे हैं। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते गए। बता दें कि 1 दिसंबर 2020 के मुकाबले रसोई गैस सिलेंडर 215 रुपये महंगा हो चुका है। 1 दिसंबर 2020 को इसकी कीमत 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये की गई थी। इसके बाद 1 जनवरी को 694 रुपये, 4 फरवरी को 719 रुपये, 15 फरवरी को 769 रुपये, 25 फरवरी को 794 रुपए और फिर 1 मार्च को 819 रुपये हो गई। हालांकि 1 अप्रैल को 10 रुपये कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 809 रुपये है।
सब्सिडी के पैसे आ रहे या नहीं जानना जरुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव से निर्धारित होती है। इसलिए पिछले महीनों में महंगाई बढ़ी थी। अब सरकार की कोशिश इसे कम करने की है। बहरहाल, आपके खाते में गैस सब्सिडी के पैसे आए या नहीं ये जरुर चेक करते रहे। पिछले कुछ महीनों में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कुछ उपभोक्ताओं के गैस सब्सिडी के पैसे किसी और के खाते में ट्रांसफर हो गए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में नियमित सब्सिडी आ रही है या नहीं। बैंक अकाउंट में सब्सिडी क्रेडिट हुई है यह जानने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसका पता लगा सकते हैं।
सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें।
- अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।
- इसमें आपको ऊपर दाहिनी तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अगर आपके पास आईडी है तो साइन-इन करें नहीं तो पहले आईडी बना लें।
- इसके बाद लॉग इन करने पर दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री दिखाई देगी।
- इस पर क्लिक करने पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है।
- वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं।
टॉल फ्री नंबर पर भी सब्सिडी के पैसे की मिलेगी जानकारी
इसके अलावा अगर आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह करा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा आप 18002333555 पर फ्री में कॉल कर भी इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications