कई लोगों के पास हजारों करोड़ों का गोल्ड होता है ऐसे में उन्हें इसके चोरी होने या गुम होने का डर भी सताए रखता है। इस कमी को दूर करने के लिए लोग बैंक में लॉकर लेकर अपने सोने को सुरक्षित कर देते हैं।
नई दिल्ली: कई लोगों के पास हजारों करोड़ों का गोल्ड होता है ऐसे में उन्हें इसके चोरी होने या गुम होने का डर भी सताए रखता है। इस कमी को दूर करने के लिए लोग बैंक में लॉकर लेकर अपने सोने को सुरक्षित कर देते हैं वहीं कुछ लोग तो अपने गहनों का इंश्योरेंस भी करवाते है। तो अगर आपको भी गहना के खो या चोरी हो जाने का डर है तो चिंता मत कीजिए, कई ज्वेलर्स गहनों पर मुफ्त में बीमा दे रहे हैं। जानें पिछले 10 साल में Gold निवेश पर कितना मिला रिर्टन ये भी पढ़ें

ये ज्वेलर्स मुफ्त में दे रहे हैं बीमा ज्वेलरी
देश के कई प्रमुख ज्वेलर्स ज्वेलरी की खरीदी पर मुफ्त बीमा दे रहे हैं। बता दें कि यह बीमा कवर आपके गहनों को तब सुरक्षा देता है जब आपके गहने चोरी हो जाएं, या खो जाएं, या फिर दंगों या भूकंप जैसी स्थितियों में इसे नुकसान पहुंचे। इसके एवज में आपको कोई पॉलिसी डॉक्यूमेंट नहीं दिया जाएगा। पी.सी. ज्वेलर्स, पोपले ज्वेलर्स, पीएनजी ज्वेलर्स मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स, ओरा, कार्टलेन, एसएलजी ज्वेलर्स, रत्नालय ज्वेल्स, ई.जौहरी डॉटकॉम और कल्याण ज्वेलर्स हैं ज्वेलरी पर मुफ्त बीमा दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये सभी स्टोर फ्री इंश्योरेंस का प्रचार अपनी वेबसाइट और विज्ञापनों में कर रहे हैं।
10 हजार रुपए से कम कीमत के प्रोडेक्ट पर नहीं मिलेगा बीमा
इस तरह का बीमा लेने से पहले इसकी पूरी जांच कर लें क्योंकि यह स्टैंडर्डराइज्ड नहीं है। ये बीमा एक तय समय तक के लिए ही आपको दिए जाएंगे। जैसे ओरा पहले साल कस्टमर से प्रीमियम लेगी। दूसरे साल से यह ग्राहक पर होगा कि वह इसे रिन्यू कराता है या नहीं। मुफ्त बीमा के तहत जो प्रोडक्ट दिए जाते हैं वे सीमित होते हैं। उदाहरण के लिए सैंकों गोल्ड और एसएलजी ज्वेलर्स केवल डायमंड ज्वेलरी पर ही बीमा देते हैं। मुफ्त बीमा गिफ्ट कार्ड 10 हजार रुपए से कम कीमत के प्रोडेक्ट पर नहीं मिलेगा।
इन शर्तों के बारे में जान लें
आपको बता दें कि कई ज्वेलर्स फ्री ट्रांजिट बीमा दे रहे हैं। ऑनलाइन खरीदने पर अगर आपका गहना डिलिवरी के वक्त गायब हो गया तो यह बीमा के दायरे में आएगा। बता दें कि ये पीएनजी ज्वेलर्स यह सुविधा दे रहा है। लेकिन अगर यह ज्वेलरी आपकी गलती से गायब हुई है तो आपको बीमा का दावा नहीं मिलेगा। वहीं पोपले ज्वेलर्स का कहना है कि आपको किसी भी गायब हुई ज्वेलरी का बीमा कवर तभी मिलेगा जब इसकी पुलिस में एफआईआर दर्ज होगी।
बीमा में ओरिजिनल प्रोडक्ट के वैल्यू का 95% कर सकते दावा
बीमा के दावे के लिए बीमा सलाहकारों की मदद लेनी होगी। बीमा का कवर इन्हीं के जरिए आपको दिया जाता है। ज्वेलर्स का स्टोर या उसका कॉल सेंटर आपको किसी दावा का पेमेंट नहीं करेगा। वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। एफफआईआर कॉपी, इनवॉयस, घटना का विवरण और अन्य जानकारी भी बीमा का दावा पाने के लिए आपको रखनी होगी। अगर आपने ज्वेलरी के बीमा का रिन्यूअल नहीं कराया तो भी आप बीमा का दावा पाने के योग्य नहीं होंगे। मुफ्त बीमा के तहत ज्वेलरी का जो वैल्यू कवर होता है, वह अलग-अलग भी हो सकता है। इसे ऐसे समझें अगर आपके पास एक जोड़ा कंगन है। आपने इसका जीएसटी दिया है। तो आपको इस आधार पर दावा मिलेगा। इसके तहत आप ओरिजिनल प्रोडक्ट के वैल्यू का 95% का दावा कर सकते हैं।
गोल्ड इंश्योरेंस कराने के फायदे
सोने के साथ सभी का एक भावुक रिश्ता होता है। हर कोई सोना मुश्किल दिनों में काम आने की सोच के साथ खरीदता है। आजकल बैंक में जमा पैसों का कोई भरोसा नहीं। वहीं इस बात का भी ग्राहकों को डर रहता है कि उनका जमा सोना कहीं चोरी न हो जाए या उनको बैंक से कोई धोखा न मिल जाए। ऐसी स्थिति में ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने लॉकर या घर में रखे सोने-चांदी का बीमा करा कर रखें। वहीं महत्वपूर्ण बात ये है कि गोल्ड ज्वैलरी का बीमा कराने पर अलग से बैंक लॉकर में रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बैंक लॉकर में रखा सोना पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। कोई भी नुकसान होने पर बैंक एक फिक्ड राशी ही आपको गोल्ड के बदले दे सकता है। बुरे वक्त में हमेशा ज्वैलरी ही काम आती है, इसलिए गोल्ड को सुरक्षित रखने के लिए बीमा कराना जरूरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications