अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी मुहैया कराती है।
नई दिल्ली: अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी मुहैया कराती है। जिसमें ग्राहक को कई बेनिफिट मिलते हैं। आपको बता दें कि एलआईसी के जरिए इंश्योरेंस से टैक्स छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है। आयकर कानून के सेक्शन 80C के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश कर टैक्स डिडक्शन क्लेम का फायदा लिया जा सकता है।

इसमें एलआईसी की पॉलिसी के जरिए भी टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी के कई प्लान टैक्स बचाने के लिए और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक काफी फायदेमंद हो सकते हैं। एलआईसी पॉलिसी के तहत ग्राहकों को टर्म पॉलिसी, लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन, एंडोमेंट आदि कई तरह के प्लान मिल जाते हैं। एलआईसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर मृत्यु तक बीमा का फायदा मिलता है। इसके अलावा मेच्योरिटी पर भी बढ़िया रिटर्न मिलता है। वहीं एलआईसी के जरिए इनकम टैक्स में भी छूट हासिल की जा सकती है।
एलआईसी के टैक्स सेविंग प्लान के बारे में जानें
न्यू एंडोमेंट प्लान एलआईसी के इस प्लान में जिस शख्स का बीमा किया जा रहा है उसकी उम्र न्यूनतम 8 और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। बता दें कि इस प्लान की टर्म 12 से 35 साल की होती है। प्लान के तहत न्यूनतम 1 लाख रुपये का बीमा किया जाता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान के तहत बीमाधारक जितने साल की टर्म चुनता है, वो टर्म पूरा होने पर मैच्योरिटी राशि मिलती है।
जीवन आनंद भी एलआईसी यह प्लान लगभग न्यू एंडोमेंट प्लान के जैसा ही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस प्लान को लेने वाले बीमाधारक की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए।
जीवन लक्ष्य प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत बीमाधारक की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए। वहीं इस पॉलिसी में 13 साल से 25 साल तक की टर्म होती है। प्लान के तहत न्यूनतम 1 लाख रुपये का बीमा किया जाता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान में जितने साल की टर्म चुनी जाती है, उसके तहत आखिरी के तीन साल प्रीमियम की राशि नहीं चुकानी होती।
जीवन लाभ प्लान के तहत बीमाधारक की उम्र न्यूनतम 8 और अधिकतम 59 साल होनी चाहिए। इस प्लान के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये का बीमा किया जाता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान के तहत तीन विकल्प चुने जा सकते हैं। आपको बता दें कि पहले विकल्प के तौर पर 16 साल की टर्म चुनी जा सकती है, जिसमें शुरू के 10 साल ही प्रीमियम देना होगा। वहीं दूसरे विकल्प में 21 साल की टर्म चुनी जा सकती है, जिसमें 15 साल तक प्रीमियम देना होगा। जबकि तीसरे विकल्प में 25 साल तक की टर्म चुनी जा सकती है जिसमें 16 साल के लिए प्रीमियम देना होगा।
ऐसे चेक करें अनक्लेम्ड अमाउंट
- इसके लिए सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
- आपको पेज के सबसे नीचे वाले हिस्से में लिंक की तलाश करनी होगी।
- अगर आपको इसे खोजने में दिक्कत होती है तो होम पेज के दाएं कोने पर 'सर्च' टैब में अनक्लेम्ड अमाउंट टाइप करें।
- इसके बाद आप इस लिंक https://customer.onlinelic.in/LICEPS/portlets/visitor/unclaimedPolicyDues/UnclaimedPolicyDuesController.jpf पर क्लिक करें।
- अब अपनी डिटेल भर कर चेक करें।
सरकार एलआईसी की हिस्सेदारी बेचने की कर रही तैयारी
एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्शन मोड में आ गई है। इसके लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल एलआईसी में हिस्सेदारी बिक्री से पहले वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनी के मूल्यांकन के लिए एक्चुरियल कंपनियों से आवदेन मंगाए है। इसके लिए कंपनियां 8 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications