नई दिल्ली। कारों की घटती बिक्री से परेशान मारुति सुजुकी ने कुछ नया करने का सोचा है। इसके चलते मारुति ने बैंकों से समझौता करना शुरू किया है। इसके तहत लोगों को मारुति कार केवल 10 फीसदी का भुगतान करके मिल जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि इससे कारों की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस परियोजना पर काम भी शुरू हो गया है। इसके तहत मारुति की नई कार अगर 5 लाख रुपये में आ रही है, तो लोग उसे केवल 50,000 रुपये देकर ले सकेंगे।
-आइये जानते हैं क्या है मारुति की यह नई स्कीम
जानिए मारुति की यह स्पेशल स्कीम
आमतौर पर कार खरीदने पर बैंक लोगों से कार की कीमत के बदले कुछ डाउनपेमेंट की मांग करते हैं। यह डाउनपेमेंट कार की कीमत का करीब 20 फीसदी तक हो सकता है। यानी अगर 5 लाख रुपये की कार है तो बैंक लोगों से अपेक्षा करते हैं कि वह 4 लाख रुपये तक का वाहन लोन लें और 1 लाख रुपये अपनी जेब से लगाएं। यह पेमेंट लोगों को काफी लगता है। इसी समस्या से निपटने के लिए मारुति ने बैंकों से हाथ मिलाया है। इसके बाद लोगों को केवल 10 फीसदी पैसा ही देकर बाकी पैसा लोन से मिल जाएगा। यानी 5 लाख रुपये की मारुति कार अब केवल 50,000 रुपये देकर ही मिल जाएगी। बाकी का पैसा आपको लोन में दे दिया जाएगा। इस प्रकार तुरंत 50,000 रुपये नहीं देना होगा। यानी इस स्कीम के तहत आप 50 प्रतिशत तक कम डाउनमेपेंट देकर मारुति की कार खरीद सकते हैं।
शुरू हो गया है पायलेट प्रोजेक्ट
मारुति ने अपनी इस स्कीम का पायलेट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इसके तहत बैंकों से टाइअप किया गया है। बैंक इस स्कीम के आधार पर लोन देकर समझने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही यह पायलेट प्रोजेक्ट पूरा होगा, इसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। बाद में मारुति अपनी इस स्कीम से सभी बैंकों को जोड़ने का प्रयास करेगी।
मारुति ने इसकी शुरुआत कोटक बैंक के साथ की है। 1 जनवरी 2020 से शुरू हुई यह स्कीम मार्च तक टेस्ट की जाएगी। इसके बाद यह देशभर में लागू हो जाएगी। मारुति को उम्मीद है कि यह स्कीम उसकी इंट्री लेवल कारों की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी।
जानिए 2020 में कितनी कारें लांच करेगी मारुति
मारुति सन 2020 में अपनी कई कार लांच करेगी। फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुति अपनी एस-क्रास का पेट्रोल इंजन वेरियंत लाच करने की तैयारी में है। 2020 ऑटो एक्सपो में यह कार नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी एस-क्रॉस में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी (मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी) के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लाएगी। इस इंजन में ड्यूल बैटरी सेटअप के साथ मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी है। हाइब्रिड इंजन होने से पेट्रोल वाली मारुति एस-क्रॉस का माइलेज बेहतर होगा। एस-क्रॉस में दिया जाने वाला यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications