कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों पर जबरदस्त ब्रेक लगा है। कोरोना वायरस के चलते कार की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों पर जबरदस्त ब्रेक लगा है। कोरोना वायरस के चलते कार की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। जिसके चलते अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ग्राहकों को लुभाने के लिए फाइनैंस स्कीम लेकर आई हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है, बाय-नाउ-पे-लेटर स्कीम के तहत ग्राहक आसान किश्तों पर मारुति की गाड़ी खरीद सकते हैं। Maruti : कारों पर मिल रहा 50 हजार रु तक का डिस्काउंट, ऑफर 31 मई तक ये भी पढ़ें
मारुती ने ग्राहकों को लुभाने के लिए लाई फाइनैंस स्कीम
जानकारी दें कि मारुति ने बीते कल शुक्रवार को चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का मकसद रिटेल बायर्स को आसान किस्तों पर लोन मुहैया कराना है। मारुति सुजुकी का कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों को कस्टमाइज्ड ऑटो रिटेल फाइनैंसिंग सलूशन प्रदान करना है, जिससे पर्सनल मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा सके। इस पार्टनरशिप के तहत मारुति की गाड़ी चोलामंडलम फाइनेंस की मदद से लेने वाले ग्राहकों को दो महीने तक ईएमआई चुकाने से छूट मिलेगी। कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से बिगड़ते हालात में कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने का यह तरीका निकाला है।
जानिए इस स्कीम के बारे में
- इस स्कीम के तहत अगर आप मारुति की गाड़ी लेते हैं तो अगले 60 दिनों तक आपको कोई ईएमआई देने की जरूरत नहीं होगी। इस स्कीम के तहत अगर आप 30 जून 2020 तक गाड़ी खरीदते हैं, तभी आपको इसका फायदा मिलेगा।
- मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि इस मकसद उन ग्राहकों को राहत देना है जो Covid-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से पहले ही नकदी संकट से जूझ रहे हैं।
- वहीं मुझे पूरा भरोसा है कि बाय-नाउ-पे-लेटर स्कीम से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा। चोलामंडलम के साथ इस पार्टनरशिप में गाड़ियों की 90 फीसदी तक फंडिंग हो सकती है। देश भर के करीब 1094 ब्रांच में इस स्कीम की सुविधा मिल रही है।
इन कार कंपनियों ने भी दिया आकर्षक ऑफर
बता दें कि मारुति सुजुकी से पहले देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भी ऐसे ही पे लेटर स्कीम को लांच किया है। इसके अलावा कंपनी अपने चुनिंदा मॉडल्स की खरीद पर कोरोना वरियर्स को खास को छूट भी प्रदान कर रही है। जानकारी दें कि इससे पहले टाटा मोटर्स ने भी ऐसी ही एक स्कीम को लांच किया था। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते वाहन निर्माता कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब कंपनियां आकर्षक ऑफरों से ग्राहकों को कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications