कोरोना के कारण ऑटो सेक्टर पर काफी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का ऑफर/स्कीम दे रही हैं।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण ऑटो सेक्टर पर काफी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का ऑफर/स्कीम दे रही हैं। इसी कड़ी में मारुति सूजुकी ने अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है।

तो अगर आप मारुति की कार खरीदना चाहते हैं लेकिन पॉकेट इजाजत नहीं दे रहा, तो आपके लिए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने एक और सब्क्रिप्शन स्कीम शुरू की है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सूजुकी एक शानदार स्कीम लेकर आई है। जिसके तहत आप बिना गाड़ी खरीदें उसका मज़ा ले सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मारुति सूजुकी सबस्क्राइब नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया है।
क्या है मारुति की नई सब्सक्रिप्शन स्कीम
बता दें कि कंपनी ने हैदराबाद और पुणे में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाने के लिए माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। इसके पहले भी मारुति ने ORIX Auto Infrastructure Services के साथ मिलकर गुरुग्राम और बेंगलुरू में सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत की थी। इस सर्विस के तहत आप कार को खरीदे बिना इसका मालिक बनने का आनंद उठा सकते हैं। कस्टमर मारुति के नेक्सा शोरूम से अपनी पसंद से नई स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, बलेनेा, सियाज और एक्सएल6 को 12 महीने, 18 महीने, 24 महीने, 30 महीने, 36 महीने, 42 महीने और 48 महीने के लिए सबस्क्राइब कर सकते हैं।
जानिए कितना होगा महीने भर का सब्सक्रिप्शन अमाउंट
इसके लिए उपभोक्ताओं को पुणे में स्विफ्ट एलएक्सआई के लिए हर महीने 17,600 रुपये का सबस्क्रिप्शन चार्ज देना होगा। बता दें कि हैदराबाद में यह राशि 18,350 रुपये है। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं और कोई डाउन पेमेंट नहीं है। सबस्क्रिप्शन की अवधि पूरी होने पर कस्टमर बायबैक ऑप्शन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। मारुति को उम्मीद है कि जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर लौटना नहीं चाहते, उन्हें इस स्कीम से फायदा मिलेगा। मारुति ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी नई सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत कई तरह के ऑफर्स दे रही है।
इस सब्सक्रिप्शन स्कीम के फायदे
- कस्टमर को जीरो डाउन पेमेंट करना होगा
- ग्राहक को पूरा कार मेंटेनेंस मिलेगा
- कार का इंश्योरेंस भी मिलेगा
- 24x7 घंटे रोडसाइड सपोर्ट की सुविधा
- ये सभी सुविधाएं Myles की ओर से दी जाएंगी
युवाओं के लिए खास तौर पर आकर्षक प्रोग्राम
इस प्रोग्राम की घोषणा करते हुए मारुति सूजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते बिजनस डायनेमिक्स में कई कस्टमर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पर्सनल वीकल में शिफ्ट करना चाहते हैं। वे ऐसा समाधान चाहते हैं जिससे उनकी जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े। हमें उम्मीद है कि इस प्रोग्राम से कई लोग जुड़ेंगे। खासकर यह युवाओं को बहुत पसंद आएगा जो एक साल में ही कार बदलना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मौके पर माइल्स की फाउंडर और सीईओ साक्षी विज ने कहा कि मारुति सूजुकी भारतीय बाजार की अगुआ रही है और हम कंपनी के साथ पार्टनरशिप से उत्साहित हैं। इसमें कस्टमर को जीरो डाउन पेमेंट, कंप्लीट कार मेंटनेंस, इंश्योरेंस और चौबीस घंटे रोडसाइड सपोर्ट की सुविधा है। साथ ही रीसेल का भी कोई झंझट नहीं है। मारुति सूजुकी के डीलर चैनल के जरिए माइल्स कार की मरम्मत, इंश्योरेंस कवरेज और रोडसाइड असिस्टेंस का ख्याल रखेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications