नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने लोगों को बिना लोन दिए कार खरीदने का मौका दिया है। हालांकि इस स्कीम के तहत कुछ ही मॉडल खरीदे जा सकते हैं। बिक्री बढ़ने के लिए मारुति ने यह अभियान शुरू किया है। आमतौर पर लोगों को कार खरीदने के लिए लोन लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की इसी दिक्कत को देखते हुए मारुति ने अपनी स्कीम शुरू की है। आइये जानते हैं कि मारुति की यह स्कीम क्या है और कैसे इसका फायदा उठाया जा सकता है। यहां पर मारुति के इस ऑफर के पेज का लिंक दिया जा रहा है, जिसमें इस समय इस ऑफर में भी कुछ छूट अतिरिक्त मिल रही है, उसका भी फायदा उठाया जा सकता है।
जानिए कौन सी मारुति की कार खरीद सकते
मारुति ने सब्सक्रिप्शन ऑफर शुरू किया है। इसके तहत कंपनी खुद ही किस्तों पर कार दे रही है। इस स्कीम के तहत कंपनी ने वैगनआर, इग्निस और एसयूवी एस-क्रॉस सहित स्विफ्ट, डिजायर और विटारा ब्रेजा जैसी कारों को किस्तों पर देने का फैसला कियाा है। लोग इन कारों को हर महीने की आसान किस्तें देकर घर ला सकते हैं। इसके लिए डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जानिए किन शहरों में शुरू हुई है यह स्कीम
मारुति ने सब्सक्रिप्शन स्कीम देश के 8 शहरों में शुरू की है। इसमें दिल्ली एनसीआर, बंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद शामिल हैं। इन शहरों में रहने वाले लोग सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत कार ले सकते हैं। इसके लिए लोग नजदीकी मारुति के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
जानिए मारुति की यह स्कीम
अगर कोई वैगन आर को सब्सक्रिप्शन ऑफर के तहत लेना चाहता है तो उसे हर महीने 12,722 रुपये किस्त देनी होगी। यह किस्त वैगनआर के बेस एलएक्सआई वैरिएंट के लिए है। वहीं इग्निस के सिग्मा मॉडल के लिए 13,772 रुपये महीने की किस्त चुकानी होगी। यह किस्ते 48 महीनों के लिए होगी। इन कारों को लेने के बाद इनकी नंबर प्लेट सफेद रंग की होगी और यह कारें खरीदने वाले के नाम पर ही रजिस्टर होंगी।
समझें पैसों का गणित
इस समय वैगन आर की एक्सशोरूम कीमत 4,45,500 रुपये है। यह कार दिल्ली में ऑनरोड कीमत 4.90 लाख रुपये की है। यदि 12,722 रुपये प्रति महीने की किस्त 48 महीनों तक देते हैं तो कुल मिलाकर 6,10,656 रुपये देंगे। यानी 48 महीनों में कार की ऑनरोड कीमत के मुकाबले ज्यादा पैसे देंगे।
जानिए आपको क्या होगा फायदा
इस स्कीम के तहत कार खरीदने पर आपको डाउन पेमेंट देने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावां कंपनी कार का इंश्योरेंस, मेंटेनेंस, रोड साइड एसिस्ट जैसी सुविधाएं आपको देगी। आप जो पैसे हर माह देंगे उसमें कार की इंश्योरेंस से लेकर रोड साइड एसिस्ट तक सब कुछ शामिल है। मारुति ने इसके अलावा सब्सक्रिप्शन प्लान को 24, 36 और 48 महीने के लिए जारी किया है, जिसे ग्राहक अपनी मर्जी से चुन सकता है।
समय पूरा होने के बाद क्या होगा
मारुति का सब्सक्रिप्शन प्लान पूरा होने के बाद ग्राहक इसे एक्सटेंड करा सकते हैं। वहीं अगर ग्राहक चाहें तो अपनी कार को अपग्रेड भी कर सकते हैं। इसके अलावा इस कार को मार्केट प्राइस के हिसाब से खरीद भी सकते हैं।
इस ऑफर की पूरी जानकारी और अतिरिक्त छूट की जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications