अगर आप मारुति की कार खरीदने का सोच रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें, सस्ते में कार खरीदना का मौका मिल रहा है। भारत की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक से करार किया है।
नई दिल्ली: अगर आप मारुति की कार खरीदने का सोच रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें, सस्ते में कार खरीदना का मौका मिल रहा है। भारत की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक से करार किया है। इस करार के तहत इंडसइंड बैंक कार खरीदारों को सस्ती दर पर लोन मुहैया कराएगा। कोरोना वायरस के प्रकोप से नई कारों की बिक्री काफी प्रभावित हुई है। कारों की बिक्री को रफ्तार देने के लिए कंपनियां कई तरह की फाइनेंसिंग स्कीम्स ला रही हैं। यही कारण है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भी लगातार नए फाइनेंसिंग ऑप्शन ला रही है, जिससे ग्राहकों को लुभाया जा सके।
सस्ती दर पर लोन मुहैया कराएगा बैंक
मारुति सुजुकी ने प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक से करार किया है। इस करार के तहत इंडसइंड बैंक कार खरीदारों को सस्ती दर पर लोन मुहैया कराएगा। जानकारी दें कि हाल ही में इससे पहले मारुति ने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस से साझेदारी की थी। इंडसइंड बैंक ने मारुति की कार खरीदने वालों को जहां आसान ब्याज दर पर लोन मुहैया कराने की बात कही है, वहीं कार लोन को बहुत ही सरल और सुगम बनाया है। बैंक ने कार की ऑनरोड कीमत पर 100 फीसदी लोन मुहैया कराने की बात कही है।
जानिए कितनी से शुरू होगी ईएमआई
ईएमआई की राशि 1 लाख रुपए के कर्ज पर पहले तीन महीने के लिए 899 रुपए से शुरू होगी। स्टेप-अप स्कीम के साथ ईएमआई 1800 रुपए प्रति लाख होगी। वहीं, वैलिड इनकम प्रूफ वाले ग्राहकों को कार की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक लोन मिलेगी। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के पास वैलिड इनकम प्रूफ नहीं है, वे 100 प्रतिशत एक्स-शोरूम फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।
वहीं बयान के मुताबिक, इंडसइंड बैंक ने कार खरीदने के इच्छुक नौकरीपेशा, कारोबारी और खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों को अलग-अलग सुविधाएं दी हैं। मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि इंडसइंड बैंक उनका प्रमुख फाइनेंस पार्टनर है। बैंक से साथ उनका अनुबंध ऐसे लोगों को सुविधा मुहैया कराता है जो कोविड-19 महामारी में नकदी की कमी के चलते कार नहीं खरीद पा रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के फ्लेक्सी ईएमआई
बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, इंडसइंड बैंक से पहले भी कई और बैंकों के साथ इस तरह के करार कर चुका है। कुछ दिन पहले मारुति ने प्राइवेट सेक्टर के ही आईसीआईसीआई बैंक के साथ अनुबंध किया था। मारुति सुजुकी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर फ्लेक्सी ईएमआई स्कीम नाम से एक खास ऑफर लॉन्च किया था। इस ऑफर में आपको पहले किस्तों को रूप में बहुत ही कम अमाउंट का भुगतान करना होगा। बाद में धीरे-धीरे आमदनी बढ़ने के साथ किस्त की रकम में इजाफा होता रहेगा। फ्लेक्सी ईएमआई स्कीम में 1 लाख रुपये के कार लोन की पहली तीन किस्त महज 899 रुपये/महीना जमा करनी होगी। इसके बाद किस्त की रकम में थोड़ा इजाफा होता रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications