नई दिल्ली, अप्रैल 26। चांदी का इस्तेमाल लंबे समय करेंसी के रूप में हुआ है। साथ ही हजारों सालों से इसे शानदार मूल्य वाली धातू माना जाता रहा है, जो कि ये है भी। चांदी के प्रमुख स्रोत चांदी अयस्क, चांदी-निकल, सीसा और सीसा-जस्ता हैं, जो मुख्य तौर पर कुछ चुनिंदा देशों से मिलते हैं। इनमें पेरू, बोलीविया, मैक्सिको, चीन, ऑस्ट्रेलिया, चिली, पोलैंड, पेरू, बोलीविया और मैक्सिको हैं। भारत में भी चांदी का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। यहां चांदी का इस्तेमाल आभूषण बनाने के लिए भी किया जाता है। बाकी चांदी निवेश के लिए भी पसंद की जाती है। भारत में जिन तरीकों से चांदी में निवेश किया जाता है, उनमें एमसीएक्स भी शामिल हैं। यहां हम आपको एमसीएक्स पर चांदी में निवेश के फायदे और तरीके बताएंगे।
एमसीएक्स में ऐसे खरीदें-बेचें चांदी
एमसीएक्स में एंट्री करने के लिए आपकोएक ब्रोकिंग फर्म चुननी होगी। वो ब्रोकर और ब्रोकिंग फर्म एमसीएक्स पर रजिस्टर होनी चाहिए। यही आपको एमसीएक्स में कारोबार करने में मदद भी कर सकती है। एमसीक्स पर चांदी में ट्रेड के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना कर जमा कराएं। इस फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों अटेच करें। इससे आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
कम से कम कितना निवेश
एमसीएक्स पर हर कमोडिटी की एक न्यूनतम निवेश राशि तय होती है। शुरुआत में आपको ये न्यूनतम निवेश करना होगा। ये राशि हर कमोडिटी के मूल्य के आधार पर तय की जाती है। आखिर में आपको ब्रोकर को पैसा ट्रांसफर करना होगा। इससे पहले आप कोई ट्रेड नहीं कर पाएंगे। यह पैसा आप डीडी, चेक या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। फिर आप अपने खाते में लॉग इन और ट्रेड कर सकते हैं।
ये मिलेंगे फायदे
एमसीएक्स कमोडिटीज की ट्रेडिंग के लिए एक बढ़िया और मुनाफे वाला प्लेटफॉर्म है। चांदी के लेन-देन में ट्रेडिंग के लिए आपको अच्छी वॉल्यूम मिलेगी। आपके लिए यहां अपसाइड और डाउनसाइड ट्रेडिंग फायदेमंद होगी। आपको बैठे बैठे मोबाइल के जरिए ट्रेंडिंग की सहूलियत भी मिलेगी और सीमित जोखिम के साथ अनलिमिटेड मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा।
जरूरी बातें जान लें
ब्रोकर आपसे शुरुआत में रजिस्ट्रेशन चार्ज लेगा। ये चार्ज बहुत अधिक नहीं होता है। दूसरी बात हर लेन-देन पर आपसे कुछ चार्ज लिया जाएगा, जो लेन-देन मूल्य के 0.25 फीसदी तक हो सकता है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए इंटरनेट जरूरी है। एमसीएक्स ट्रेडिंग में जोखिम भी है, इसलिए नतीजों के लिए तैयार रहें।
भारत में चांदी का इस्तेमाल
दुनिया में भारत चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। हालांकि भारत में चांदी का उत्पादन बहुत कम होता है। देश में सबसे बड़ी चांदी उत्पादक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड है। यह अकेली कंपनी ही देश के चांदी उत्पादन में करीब 95 प्रतिशत योगदान देती है। अगर आप चांदी में पैसे बनाना चाहते हैं या इसमें कारोबार करना चाहते हैं तो बता दें कि एमसीएक्स इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में छठा सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट है। इस मार्केट में गोल्ड सबसे अधिक ट्रेडिंग की जाने वाली कमोडिटी है। मगर चांदी में भी अच्छी खासी मात्रा में ट्रेड किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications