नयी दिल्ली। भारतीय निवेश बाजार में पैसा लगाने से बहुत से तरीके हैं। ज्यादातर निवेशक आमतौर पर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, पीपीएफ (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड), आवर्ती जमा (आरडी), बीमा, बॉन्ड आदि में निवेश करते हैं। मगर ऐसे बाजार जानकार होते हैं जो शेयरों में भी निवेश करते हैं। जो लोग शेयरों से अलग अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता (अलग-अलग निवेश करना) लाना चाहते हैं उनके लिए कमोडिटीज सबसे अच्छे ऑप्शंस में से एक है। बाजार में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिए कमोडिटी एक अलग एसेट क्लास होती है। अधिकांश निवेशक कमोडिटीज में निवेश को काफी जोखिम भरा मानते हैं। लेकिन जहां तक मांग और आपूर्ति के मूल सिद्धांतों का संबंध है इसे समझना आसान है। कमोडिटीज में भी ढेर सारी चीजें हैं जिनमें निवेश किया जाता है। इनमें सोना-चांदी भी शामिल है। मगर सोना-चांदी में भी कुछ ऑप्शन मिलते हैं। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज), जो भारत में मौजूद एक स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज है, पर आपको सोना-चांदी में निवेश के कई ऑप्शन मिलेंगे।
क्या है एमसीएक्स
जैसा कि बताया एमसीएक्स एक स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज है, जिसकी शुरुआत 2003 में की गई थी। एमसीएक्स पर कई तरह की कमोडिटी में ट्रेड होता है, जिनमें सोना-चांदी भी शामिल हैं। भारत में सोने में कई तरह से निवेश किया जाता है। इनमें ईटीएफ, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड भी शामिल हैं। एमसीएक्स पर सोने-चांदी में निवेश करना भी अच्छा रास्ता है।
क्या-क्या हैं सोना-चांदी में अलग-अलग ऑप्शन
एमसीएक्स पर आपको सोना-चांदी में निवेश के लिए कई ऑप्शन मिलते हैं। जैसे कि गोल्ड में आपको गोल्ड, गोल्ड मिनी, गोल्ड गिनी और गोल्ड पेटल जैसे विकल्प मिलेंगे। वहीं सिल्वर (चांदी) में सिल्वर के साथ ही सिल्वर मिनी और सिल्वर माइक्रो ऑप्शन मिलेंगे। ध्यान रहे कि सही उत्पाद पर सही लॉट साइज के साथ व्यापार करना बहुत जरूरी है वरना एमसीएक्स में ट्रेडिंग के दौरान किसी विशेष प्रोडक्ट पर लाभ या हानि का पता लगाना मुश्किल होगा। उदाहरण के लिए गोल्ड प्रोडक्ट्स (GOLD, GOLDM, GOLDDGUINEA, GOLDPETAL, और GOLDPTLDEL) हैं। इन सभी के अलग-अलग साइज (सोने की मात्रा) है और इसलिए लाभ या हानि भी अलग-अलग होगी।
कैसे करें एमसीएक्स शुरुआत
कमोडिटीज में ट्रेड करने के लिए आपको एक ब्रोकर का चयन करना होगा। पहले से स्थापित कई इक्विटी ब्रोकर्स कमोडिटी सर्विसेज की पेशकश कर रहे हैं। ये आपको इंटरनेट के माध्यम से ट्रेडिंग ऑफर करते हैं जैसा कि इक्विटी शेयर बाजार में सर्विस दी जाती है। आप संबंधित एक्सचेंजों पर मौजूद अधिक सदस्यों की एक लिस्ट भी देख सकते हैं और उनमें से जिसे आप चाहें उसे चुन सकते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
किसी ब्रोकर के साथ रजिस्ट्रेशन पर आपको चार्ज देना होगा, हालांकि ये बहुत अधिक नहीं होता। ब्रोकर आपसे लेन-देन पर ब्रोकरेज लेगा, जो ट्रांजेक्शन वैल्यू के 0.1 से 0.25 फीसदी तक होगा। आप यहां सुबह 10 से रात 11:30 बजे तक ट्रेड कर सकते हैं। एक खास बात कि एमसीएक्स ट्रेडिंग में जोखिम शामिल है। आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
एमसीएक्स पर ट्रेडिंग के लाभ
एमसीएक्स पर आपको सोने की कीमतें बाजार स्तर की हाजिर कीमतों से कम मिलेंगी। ये ट्रेडिंग के लिए फायदेमंद और मुनाफा देने वाला प्लेटफॉर्म ऑफर करता है। आप यहां न्यूनतम 1 ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं। आप यहां सिर्फ अपने मोबाइल से ही ट्रेड कर सकते हैं। आपको आसान खरीदारी के लिए अलावा लाइव प्राइस ब्रॉडकास्ट भी उपलब्ध किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications