आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली, मार्च 25। आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। भारत में न सिर्फ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूआईडीएआई ने हाल ही में आधार कार्ड धारकों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आधार कार्ड धारकों को अब आधार से अपना मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

घर बैठे आधार से लिंक करें मोबाइल नंबर
अगर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको उसके लिए आधार कार्ड सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। अब आप घर बैठे ही अपने आधार से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं। आधार से मोबाइल लिंक न होने पर आपको कई बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आधार से मोबाइल लिंक न होने पर आप किसी भी बैंक में ऑनलाइन खाता नहीं खोल पाएंगे। इसके साथ ही आप आधार से मोबाइल नंबर लिंक ने होने पर पैन को आधार से ऑनलाइन लिंक नहीं कर सकते हैं। 31 मार्च से पहले कर लें EPFO से जुड़ा ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा
पोस्टमैन करेगा आधार से मोबाइल लिंक
हाल ही में यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की है कि अब पोस्टमैन आपके घर आकर आधार से मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं। अब आपको आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना है, तो आपको उसके लिए आधार कार्ड सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पोस्टमैन अब आपके घर पर आकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे। हाल ही में, यूआईडीएआई ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ करार किया है। जिसके तहत अब पोस्टमैन घर-घर जाकर आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने का काम करेंगे।
पोस्टमैन को दी गई है ट्रेनिंग
देश भर में लगभग डेढ़ लाख पोस्टमैन घर-घर जाकर लोगों के आधार अपडेट करेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक भी इस काम में भाग लेंगे और घरों पर जाकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने का काम करेंगे। इन सभी पोस्टमैन को एक डिवाइस दिया जाएगा। जिसकी मदद से वे घर-घर जाकर आधारकार्ड धारकों का मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपने कई डाकियों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दी है।
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए ऐसे करें आवेदन
- आपको सबसे पहले इस लिंक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए आप https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf इसके ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- यहां क्लिक करने बाद आपको फार्म डाउनलोड करना होगा।
- फार्म भरकर आप आवेदन कर सकते हैं।
- आपको बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
8वीं पास होना जरूरी, फ्रेंचाइजी लेने के लिए ये है शर्त
पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी कोई भारतीय नागरिक ले सकता है। लेकिन इसके लिए कम से कम 18 साल तक की उम्र और आठवीं पास होना जरूरी है। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास वयस्क फ्रैंचाइजी ले सकता है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आपको 5000 रुपये सिक्यॉरिटी के तौर पर जमा करने होते है। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आपको आपके काम के हिसाब से एक निश्चित कमीशन दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications