आज मोटोरोला फोन खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। लेनोवो के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रैंड मोटोरोला के नए स्मार्टफोन मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
नई दिल्ली: आज मोटोरोला फोन खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। लेनोवो के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रैंड मोटोरोला के नए स्मार्टफोन मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत में पहली बार दोपहर 12 बजे सेल शुरु होगा। तो अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। कंपनी का यह स्मार्टफोन मिड सेगमेंट में आता है और इसमें अच्छे स्पेसिफिकेशंस हैं। इसकी 5000mAh बैटरी और क्वाड कैमरा है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की कीमत और ऑफर
इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर बंपर कैशबैक और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी केंद्र द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं होगी। मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। वहीं, इस स्मार्टफोन को मूनलाइट व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
इस बैंक कार्ड पर मिलेगा कैशबैक ऑफर
वहीं ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन को 3 से 12 माह की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फीचर्स
- बात करें अगर मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फीचर्स की तो कंपनी ने मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है।
- जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है।
- इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है।
- इसके अलावा इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस का कैमरा और बैटरी भी काफी दमदार
- कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है।
- जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है।
- इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।
- इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 15 वॉट फास्ट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
- वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 210 ग्राम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications