रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के साथ डील से मुकेश अंबानी की दौलत में बड़ा इजाफा
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के साथ डील से मुकेश अंबानी की दौलत में बड़ा इजाफा हुआ है।

इसके साथ ही मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्य बन गए हैं। इस तरह उन्होंने जैक मा को इस मामले में पीछे कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में 469 करोड़ डॉलर या करीब 34 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है।
जेफ बेजोस पहले नंबर पर
दुनियाभर के अमीरों वी अब 170वें स्थान पर हैं। जबकि इंडेक्स में जैक मा 19वें स्थान पर हैं। जेफ बेजोस अभी भी 14300 करोड़ डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं।
मुकेश अंबानी की कुल दौलत 3.71 लाख करोड़
मुकेश अंबानी के पास कुल 4920 करोड़ डॉलर यानी 3.71 लाख करोड़ की दौलत है। वहीं एक दिन में उनकी दौलत में 469 करोड़ डॉलर यानी करीब 22975 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बता दें कि फेसबुक द्वारा जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के एलान से बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 10 फीसदी तेजी आई। वहीं, जैक मा के पास इस दौरान कुल 4600 करोड़ डॉलर यानी करीब 3.47 लाख करोड़ की दौलत थी।
मुकेश अंबानी ने जैक मा को पछाड़ा
हालांकि इस साल कोरोना वायरस के चलते मुकेश अंबानी को अच्छा खासा नुकसान भी हुआ है। इस साल की बात करें तो अंबानी की दौलत अबतक 937 करोड़ डॉलर यानी करीब 70744 करोड़ रुपये घट गई है। पिछले दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कोरोना संकट के चलते जमकर गिरावट आई थी और शेयर 900 रुपये के नीचे चला गया। इससे अंबानी को नुकसान हुआ। वहीं जैक मा की बात करें तो उनकी दौलत में इस साल सिर्फ 4455 करोड़ रुपये कह कमी आई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति जैक मा की संम्पत्ति से 3 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है।
जानिए फेसबुक के साथ क्या हुई है डील
फेसबुक ने आरआईएल के टेलिकॉम आर्म रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म में 43,574 करोड़ रुपए के निवेश का एलान किया है। जियो प्लेटफॉर्म में फेसबुक इस डील के जरिए 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। किसी कंपनी में माइनॉरिटी स्टेक के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। फेसबुक के निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म का वैल्यूएशन करीब 4.75 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। जियो प्लेटफॉर्म के लिए प्री मनी एंटरप्राइज वैल्यू करीब 66 अरब डॉलर होगी। निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म की वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो जाएगी। मालूम हो कि इस पार्टनरशिप से लोगों और बिजनेस के लिए बड़े मौके पैदा होंगें। तीन करोड़ दुकानदारों को इसका फायदा मिलेगा। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को जल्दी और अच्छा डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। यानी ग्राहक घर के पास की स्थानीय दुकानों से हर रोज आसानी से सामानों की डिलीवरी और ऑर्डर कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications