नई दिल्ली, अगस्त 18। म्युचुअल फंड निवेश के सबसे अधिक तरल विकल्पो में से एक है। लिक्विडिटी के कारण तमाम निवेशकों के लिए यह पसंदीदा विकल्प है। म्यूचुअल फंड के टाइप के आधार पर, फंड हाउस से रिडेम्पशन अनुरोध करने के केवल चार कार्य दिवसों के भीतर ही निवेशक के बैंक खाते में पैसा वापस आ सकता है।
आप म्यूचुअल फंड यूनिट्स को कैसे बेचते हैं
ओपन-एंड म्यूचुअल फंड स्कीम में आपके पास मौजूद म्यूचुअल फंड यूनिट्स को आंशिक या पूरी तरह से बेचा जा सकता है। म्यूचुअल फंड को बेचने के लिए किसी भी कारोबारी दिन फंड हाउस को अनुरोध किया जा सकता है। यदि आप इसे फिजिकल मोड में बेचना चाहते हैं, तो अपेक्षित ट्रांजेक्शन स्लिप को फंड हाउस के वेबसाइट से डॉउनलोड करके भरना होगा। जिसकी बाद फंड हाउस के किसी अधिकारिक ऑफिस में जमा करना होगा। हालांकि, सबसे सुविधाजनक तरीका यह है कि इस मोचन अनुरोध को फंड हाउस की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाए। अनुरोध रजिस्ट्रार के माध्यम से या किसी अन्य तृतीय-पक्ष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
कितना देना होगा टैक्स
आम तौर पर, अधिकांश सक्रिय इक्विटी-उन्मुख म्यूचुअल फंड योजनाओं पर 1% का एक्जिट लोड होता है। यदि खरीद से एक वर्ष से पहले रिडीम किया जाता है तब यह राशि देना होता है। कुछ ऐसी स्कीमें हैं जिनमें लिक्विड या अल्ट्राशॉर्ट टर्म फंड होते हैं जिनमें कोई एक्जिट लोड नहीं होता है। इसलिए, यदि आप एक इक्विटी म्यूचुअल फंड रखते हैं और आप एक साल से पहले रिडीम करना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी जरूर कर लें।
कितने समय में मिल जाएगा पैसा
तरल या ऋण-उन्मुख इकाइयों के रिडिम किए गए आय का भुगतान एक/दो कार्य दिवसों के भीतर कर दिया जाता है। इक्विटी म्यूचुअल फंड के लिए, यूनिट्स को रिडिम किया जाता है और निवेशकों को राशि का भुगतान आमतौर पर चौथे कार्य दिवस पर किया जाता है। पैसे का भुगतान सीधे निवेशक के बैंक खाते में किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications