नयी दिल्ली। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेशक को म्यूचुअल फंड योजनाओं में नियमित रूप से निवेश राशि जमा करने में मदद करता है। यह म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के स्मार्ट तरीकों में से एक है। एसआईपी के जरिए आप म्यूचुअल फंड में रेगुलर अंतराल पर पहले से तय की गई राशि निवेश कर सकते हैं। ये अंतराल साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना भी हो सकता है। इस साल कई फंड ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों को काफी तगड़ रिटर्न दिया है। 2021 में भी कई स्कीम अच्छा रिटर्न दे सकती है। अगर आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते हैं तो ये अच्छा समय है। आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए कई तरीकों से निवेश कर सकते हैं। ये हर तरीका आपको कुछ ही सालों में करोड़पति बना सकता है।
ऑफलाइन मॉड के जरिए
निवेशक को फंड हाउस से प्राप्त फॉर्म को विधिवत तरीके से भरना चाहिए। आप फंड की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ऑटो-डेबिट NACH (नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस) मैनडेट भरें। हाउस एडरेस और आईडी प्रूफ सहित केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक कैंसिल चेक की कॉपी अटैच करना जरूरी है। NACH एसआईपी के लिए मार्च से ईसीएस (इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस) की जगह लेगा। सभी संबंधित दस्तावेज इकट्ठे करके उसे फंड हाउस के निवेशक सेवा केंद्र या शाखा कार्यालय में फॉर्म के साथ जमा कर दें।
ये हैं ऑलाइन तरीके
एक निवेशक कई ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग करके एसआईपी सेट कर सकता है।
डिस्ट्रिब्यूटर्स पोर्टल्सम्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर्स (वितरक), जैसे कॉर्पोरेट वितरक या बैंक, म्यूचुअल फंड के ऑनलाइन लेनदेन के लिए पोर्टल प्रोवाइड करेंगे। इनमें से किसी भी पोर्टल्स का उपयोग करके एसआईपी सेट की जा सकती है। यदि किसी निवेशक ने बैंक को ऑटो-डेबिट सुविधा के लिए आदेश कर रखा है तो वे एसआईपी में निवेश के लिए इसका उपयोग कर सकता है।
फंड हाउस वेबसाइट
फंड हाउस की वेबसाइट से आई-एसआईपी सुविधा का इस्तेमाल करके एसआईपी शुरू की जा सकती है। आपको सारी जरूरी पर्सनल डिटेल देनी होगी। इनमें बैंक डिटेल, एसआईपी आदि शामिल हैं। इसके बाद सबमिट करने पर एक URN (Update Request Number) जनरेट होगा। निवेशक को अपने बैंक खाते में लॉग इन करना होगा और म्यूचुअल फंड को Bilerl के रूप में एड करना होगा। एसआईपी शुरू करने के लिए URN की आवश्यकता होगी।
म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन
पोर्टल म्यूचुअल फंड के लिए कई लेनदेन पोर्टल हैं। इनमें म्यूचुअल फंड यूटिलिटीज (एमएफयू) या फंड हाउस रजिस्ट्रार द्वारा होस्ट किए जाने वाले शामिल हैं। एक निवेशक इन प्लेटफार्म्स का उपयोग करके एसआईपी शुरू कर सकते हैं।
कैसे बनेंगे करोड़पति
कैसे भी एसआईपी शुरू की जाए आप करोड़पति बन सकते हैं। ये सुरक्षित भी है, क्योंकि इसमें आपका पैसा एक्सपर्ट पूरी रिसर्च के साथ लगाते हैं। बहुत सी म्यूचुअल फंड योजना ऐसी रही हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में औसतन 22 फीसदी तक का जोरदार रिटर्न दिया। अगर आप एक अच्छे फंड में 10,000 रुपये महीने की एसआईपी करें तो 22 सालों में करोड़पति बन सकते हैं। यहां 10 फीसदी औसत रिटर्न माना गया लिया है। जबकि ऐसी भी फंड मौजूद हैं, जिन्होंने इसके मुकाबले काफी अधिक रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications