Mutual Fund: एक्टिव म्यूचुअल फंड और पैसिव म्यूचुअल फंड्स में क्या होता है अंतर? 5 प्वाइंट्स में आसानी से समझें
Active and Passive Mutual Funds: निवेश के लिए कई सारे ऑप्शन होते हैं। इन ऑप्शन में से म्यूचुअल फंड काफी चर्चा में है। ये इंवेस्टमेंट का एक पॉपुलर ऑप्शन है। म्यूचुअल फंड भी एक तरह का फंड है। इसमें बहुत सारे लोग एक जगह पर पैसे निवेश करते हैं और निवेशकों द्वारा लगाए जाने वाले पैसों को स्टॉक, बांड, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट और अन्य प्रकार की इक्विटी में लगाया जाता है। म्यूचुअल फंड को एसेट मैनेजमेंट कंपनियां मैनेज करती है।

एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के पास कई म्यूचुअल फंड स्कीम होती है और म्यूचुअल फंड में जो भी निवेश करता है उसे फंड के प्रॉफिट और नुकसान को उठाना पड़ता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर एक्टिव म्यूचुअल फंड और पैसिव म्यूचुअल फंड्स क्या है, तो चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।
एक्टिव म्यूचुअल फंड और पैसिव म्यूचुअल फंड्स में अंतर
- एक्टिव फंड्स में फंड मैनेजर ही मैनेज करता है और अपनी रिसर्च के अनुसार, फंड के सेगमेंट, सेक्टर या थीम को ध्यान में रखते हुए सही स्टॉक्स को चुनते हैं और पोर्टफोलियो को मैनेज करते हैं।
- एक्टिव फंड्स का लक्ष्य मार्केट को आउटपरफॉर्म करने का होता है। इसमें बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद की जाती है, क्योंकि इसे फंड मैनेजर मैनेज करते हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि एक्टिव म्यूचुअल फंड हमेशा बेहतर रिटर्न दे।
- पैसिव म्यूचुअल फंड्स फंड मैनेजर यह तय नहीं करता कि फंड में कौन-सी कंपनियां शामिल होंगी। ये फंड्स किसी खास इंडेक्स, जैसे NIFTY 50 या SENSEX, को फॉलो करते हैं और इसलिए इन्हें आमतौर पर इंडेक्स फंड भी कहते हैं।
- एक्टिव फंड्स में अधिक फीस और एक्सपेंस रेशियो होता है वहीं, पैसिव म्यूचुअल फंड्स में ऐसा नहीं होता है। पैसिव म्यूचुअल फंड्स लो-कॉस्ट फंड होते हैं और इनके स्टॉक सिलेक्शन और रिसर्च में कुछ खर्च नहीं होता है।
- एक्टिव फंड के मुकाबले इनमें उतार-चढ़ाव यानी वोलैटिलिटी कम होती है। इंडेक्स फंड उन लोगों के लिए निवेश का अच्छा ऑप्शन माना जाता है, जिनके पास मार्केट को ट्रैक करने का वक्त नहीं होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications