अगर आपको एलपीजी का नया कनेक्शन लेना है तो ये खबर जरुर पढ़ें। पहले नया गैस कनेक्शन लेना काफी मुश्किल काम था लेकिन अब काफी सरल कर दिया गया है। ऑनलाइन फार्म भरकर आप नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली, मार्च 24। अगर आपको एलपीजी का नया कनेक्शन लेना है तो ये खबर जरुर पढ़ें। पहले नया गैस कनेक्शन लेना काफी मुश्किल काम था लेकिन अब काफी सरल कर दिया गया है। ऑनलाइन फार्म भरकर आप नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन नए गैस कनेक्शन लेने की सुविधा
शहर के साथ ही गांव में भी खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। पहले तो नया गैस कनेक्शन लेना काफी मुश्किल काम था लेकिन आज के समय में ये काफी आसान हो गया है। वर्तमान समय में काफी आसानी के साथ ही ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से आप नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लाई कर सकते हैं। इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ग्राहकों के लिए एलपीजी के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की शुरूआत कर दी है। इससे अब ग्राहकों को गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ एक बार अपने नजदीकी गैस एजेंसी जाकर आवश्यक कागजातों को जमा कराने होगा।

एलपीजी कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज
नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ के लिए अपना राशन कार्ड, बीमा पालिसी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, घर के कागज, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के कागज दे सकते हैं। वहीं अपने पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर अपना पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के कागज दिया जा सकता है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- नए एलपीजी कनेक्शन के लिए सबसे पहले एलपीजी वेबसाइट को गूगल पर सर्च करें। वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर उसे ओपन करें।
- एलपीजी कनेक्शन के लिए रजिस्टर करें या न्यू कस्टमर के ऑप्शन पर क्लिक करें। कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फॉर्म को भरें।
- इसमें राज्य, शहर का नाम, पता, नजदीकी वितरक, आपका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, ईमेल-आईडी को भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- इस सबके बाद आपकी ईमेल आईडी जिसे आपने भरा है उस पर एक मेल आएगा। जिसमें दिए गए वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद इसे वेरिफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी जिसके बाद सब्मिट करते ही आपके पास रजिस्ट्रेशन आईडी आ जाएगी।
- अब आप फॉर्म का प्रिंट आउट निकल कर एप्लीकेशन अप्रूव होने के बाद इसे अपने नजदीकी वितरक के पास अपनी आईडी प्रूफ की कॉपी और फोटो ले जानी होगी।
- कुछ राशि का भुगतान भी करना होगा और सभी पेपर अप्रूव हो जाने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
कैसे करें ऑफलाइन आवेदन
- नए गैस कनेक्शन के ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर एक फॉर्म भरना होगा।
- इसमे सभी आवश्यक जानकारी के साथ आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और अपनी फोटो लगानी होगी।
- इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट की जांच के बाद आपके मोबाइल पर मैसेज या ईमेलआईडी पर मेल आएगा, जिसमें एप्लीकेशन से जुड़ी सारी जानकारी होगी।
- नए गैस कनेक्शन के लिए भुगतान राशि जमा करने के बाद गैस सिलेंडर आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications