भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती आई है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए नया डेटा पैक लेकर आया है।
नई दिल्ली: भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती आई है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए नया डेटा पैक लेकर आया है। इस डेटा पैक की कीमत 222 रुपये है। इस डेटा पैक में जियो के ग्राहकों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है। इस प्लान का फायदा सिलेक्टेड कस्टमर्स को मिलेगा। यह प्लान कंपनी ने खासतौर पर उन कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया है जिन्होंने जियो का एनुअल सब्सक्रिप्शन ले रखा है और उन्हें कॉम्प्लिमेंट्री ओटीटी सर्विस का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।

1 साल तक की मिलेगा हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
जियो 401 रुपये और 2599 रुपये का प्लान सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री देता है। अब ये ग्राहक 222 रुपये का प्लान चुनकर ओटीटी सब्सक्रिप्शन का आनंद ले सकते हैं।
जियो के इस 222 रुपये के पैक में 15जीबी हाईस्पीड डेटा मिलता है। बात करें इस प्लान की वैलिडिटी की तो यह प्लान ग्राहक के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक वैलिड रहता है। यानी अगर किसी ग्राहक ने जियो का 2599 रुपये का पैक ले रखा है तो उन्हें 222 रुपये के प्लान में 1 साल की वैलिडिटी मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक यह प्लान सिलेक्टेड कस्टमर्स को ही मिल रहा है।
ऐसे उठा सकेंगे फायदा
- जैसा कि यह प्लान फिलहाल सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। जिन ग्राहकों को माई जियो ऐप में यह प्लान नजर आ रहा है वे 22 रुपये का रिचार्ज करके 1 साल तक हॉटस्टार वीआईपी का मजा ले सकते हैं।
- इसके लिए उन्हें हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा।
- लॉगिन के लिए उनके जियो नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी का इस्तेमाल करके यूजर हॉटस्टार लॉगिन कर सकेंगे।
जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट
जानकारी के मुताबिक यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। अगर आप जियो के नए रिचार्ज की तलाश में हैं तो आप 401 रुपये और 2,599 रुपये का प्लान चुन सकते हैं। 2599 रुपये में आपको हॉटस्टार के एक साल के सब्सक्रिप्शन के अलावा 2जीबी हाईस्पीड डेटा हर दिन, 10जीबी अतिरिक्त डेटा, जियो से जियो अनलमिटेड कॉलिंग, जियो से लैंडलाइन पर अनलमिडेट कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेते हैं।
जियो के इन प्लान्स के साथ भी पाएं 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन
जियो के 612 रुपये वाला प्लान
612 रुपये वाले डेटा वाउचर के साथ आपके मौजूदा प्लान के जितनी वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 72जीबी डेटा और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6000 मिनट्स के साथ एक साल का मुफ्त डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के 1208 रुपये वाला प्लान
1208 रुपये वाले इस रिलायंस जियो डेटा वाउचर के साथ भी एक साल के लिए आपको डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान के साथ यूजर को 240 दिनों की वैलिडिटी के साथ 240जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications