नयी दिल्ली। भारत में रेल यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में कंफर्म टिकट पाना इतना सरल नहीं होता। ऐसे में अधिकतर यात्री तत्काल कोटे के टिकट से उम्मीद लगाते हैं। रेलवे की तत्काल टिकट की सुविधा उन लोगों के लिए है जिन्हें अचानक तुरंत कहीं जाना हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप तत्काल टिकट सफर से एक दिन पहले बुक कर सकते हैं। इनमें एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे से टिकट बुक होते हैं। मगर दिक्कत ये है कि तत्काल टिकट बहुत सीमित होते हैं, जबकि ज्यादा यात्रियों के चलते इनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है। इसी कारण तत्काल टिकट की कंफर्म बुकिंग मुश्किल होती है। मगर कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें आप आजमाएं तो आईआरसीटीसी से टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। बताते चलें कि इससे आपका टिकट सबसे पहले कंफर्म होगा।
मास्टर लिस्ट और पेमेंट
आप मास्टर लिस्ट में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या के मुताबिक उनकी डिटेल्स पहले से ही भर कर सेव कर सकते हैं। ये काम आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर मास्टर लिस्ट में कर लें। आपको अपने अकाउंट की माई प्रोफाइल में डिटेल्स सेव करनी होगी। इससे होगा कि डिटेल्स पहले से सेव होगी और आप एक किल्क में सारी जानकारी दर्ज कर पाएंगे। आप काफी समय बचा सकेंगे। दूसरी चीज है पेमेंट। नेटबैंकिंग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए बढ़िया मानी जाती है। मगर पेटीएम और फोनपे जैसे ऑप्शन तेज हैं क्योंकि यहां ओटीपी का झंझट नहीं होता। ये समय बचाने के लिए है।
तेज इंटरनेट और बुकिंग स्पीड
टिकट बुकिंग के समय तेज इंटरनेट सबसे अहम चीज है। ये वेबसाइड लोड होने में समय लगता है और अगर नेट स्लो हो तो पेमेंट में बड़ी दिक्कत आती है। इससे बुकिंग में एरर दिखाने लगता है। फिर पेमेंट फेल हो जाएगी और टिकट बुक नहीं होगा। आपकी बुकिंग स्पीड तेज होनी चाहिए। आपको सभी टैब और निर्देशों की जानकारी होना जरूरी है। टिकट बुकिंग से पहले इसकी तैयारी कर लें।
लॉग-इन और पेमेंट डिटेल
ध्यान रहे कि सारी तैयारी पहले से करके रखें। इनमें तत्काल कोटा खुलने का जो समय है उससे 4-5 मिनट पहले ही लॉग इन करके रखें। इसके अलावा स्टेशन कोड के अलावा बर्थ पहले से ही चुन लें। फिर कोटा खुलने के बाद मास्टर लिस्ट से यात्रियों के नाम चुनें और डायरेक्ट पेमेंट में जाएं। पेमेंट के लिए बैंक की सारी जरूरी डिटेल सामने रखें। बिना ओटीपी वाले पेमेंट मोड का इस्तेमाल करें। एक और बा कि ओटीपी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल बिल्कुल समीप रखें ताकि ओटीपी आते ही दर्ज किया जा सके।
ब्राउजर
अक्सर लोग टिकट बुकिंग की संभावना बढ़ाने के लिए एक आईडी को दो विभिन्न ब्राउजर्स से लॉग-इन कर लेते हैं। मगर आप ऐसा न करें। अगर किसी एक ब्राउजर पर बात न बने तो ही दूसरा ट्राई करें।
कौन सी ट्रैन चुनें
यदि आप तेजी से कन्फर्म टिकट चाहते हैं तो दूसरी ट्रेन में पहले ट्राई करें। दूसरी बात उस ट्रेन में टिकट बुक कराएं, जिसमें तत्काल टिकट ज्यादा हों। अगर आपने ये ट्रिक्स अपनाए तो बहुत संभावना है कि आपका टिकट न सिर्फ जल्दी बल्कि सबसे पहले भी बुक हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications