Niva Bupa IPO Allotment Status: स्विगी लिमिटेड, सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के बाद खुले नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ भी बंद हो गया है. अंतिम दिन आईपीओ 1.90 गुना भरकर बंद हुआ है. यह पब्लिक इश्यू 7 नवंबर से खुलकर 11 नवंबर को बंद हुआ है. आज 12 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट संभव है. बता दें कि कंपनी ने 2200 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था.
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ अलॉटमेंट
- सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां 'Status of Issue Application' पर जाएं
- सेक्शन में जानें पर 'Issue Type' पर जाएं और यहां 'Equity' ऑप्शन को सेलेक्ट करें
- अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Niva Bupa' को चुने
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर को भरें
- अब 'I am not a Robot
आईपीओ को मिला सुस्त रिस्पांस
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ को ज्यादा रिस्पांस मिला. क्योंकि यह अंतिम दिन 1.90 गुना भरकर बंद हुआ, जिसमें रिटेल निवेशकों की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला. रिटेल हिस्सा 2.88 गुना भरकर बंद हुआ. QIBs के लिए रिजर्व हिस्सा 2.17 गुना भर कर बंद हुआ. आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 10 रुपए के फेस वैल्यू पर कंपनी फ्रेश शेयर जारी किए. इसके जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना थी.

आईपीओ में ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. आईपीओ में बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ
- 7 से 11 नवंबर तक खुला
- इश्यू प्राइस: 74 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 200 शेयर
- इश्यू साइज: 2200 करोड़
- न्यूनतम निवेश: 14800
दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी होगी लॉन्च
आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च होगा.
नीवा बुपा में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
नीवा बुपा में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications