लॉकडाउन में मिली छूट के कारण बंद पड़े बिजनेस अब दोबारा शुरू होने लगे हैं। देश का ऑटोमोबाइल मार्केट लॉकडाउन के पहले से ही खराब दौर से गुजर रहा था।
नई दिल्ली: लॉकडाउन में मिली छूट के कारण बंद पड़े बिजनेस अब दोबारा शुरू होने लगे हैं। देश का ऑटोमोबाइल मार्केट लॉकडाउन के पहले से ही खराब दौर से गुजर रहा था। लेकिन लॉकडाउन ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। अब कंपनियां धीर-धीरे पटरी पर लौटने का प्रयास कर रही हैं। देश की बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने देशभर में अपने 90 फीसदी रीटेल स्टोर्स को दोबारा खोल दिया है। इसी कड़ी में रॉयल एनफील्ड ने अपने बाइक लवर्स के लिए कॉन्टैक्टलेस बाइक खरीद की सुविधा शुरू की। यानी अब अपनी पंसदीदा रॉयल एनफील्ड बाइक को खरीदने के लिए आपको कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे।
घर बैठे खरीदें रॉयल एनफील्ड बाइक
बता दें कि कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ग्राहक संतुष्टि को बेहतर करने और अधिकतम सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रॉयल एनफील्ड ने कुछ पहलें की हैं, जो कॉन्टैक्टलेस परचेज व सर्विस एक्सपीरियंस की पेशकश करती हैं। वहीं कई डिजिटल व ऑनलाइन सुविधाओं और एट योर डोरस्टेप सर्विस के जरिए कंपनी ग्राहकों को अवरोध रहित खरीद उपलब्ध कराना चाहती है। घर बैठे-बैठे बाइक खरीदने के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक का चुनाव कर सकते हैं, उसके बाद बाइक को टेस्ट राइड के लिए घर मंगा सकते हैं। बाइक की ऑनलाइन बुकिंग फैसिलिटी रॉयल एनफील्ड वेबसाइट पर ही मौजूद है। हांलाकि जानकारी दें कि बाइक को बुक करने से पहले वेरिएंट व रंग का चुनाव, जेनुइन एक्सेसरीज सिलेक्ट की जा सकती है। इसके बाद ग्राहक निकटतम रॉयल एनफील्ड डीलरशिप से संपर्क कर सकता है और ईपेमेंट विकल्प से भुगतान कर सकता है। ईपेमेंट विकल्प कंपनी की सभी डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसके बाद बाइक को ग्राहक के घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।
कंपनी ने शुरु कि सर्विस ऑन व्हील्स
दूसरी तरफ रॉयल एनफील्ड सर्विस ऑन व्हील्स भी शुरू कर रही है। यह ऐसी मोटरसाइकिलों का फ्लीट है, जो ग्राहक के घर जाकर व्हीकल की सर्विसिंग करेंगी। सर्विस ऑन व्हील्स मोटरसाइकिलों में टूल्स, इक्विपमेंट और जेनुइन स्पेयर पार्ट कैरी करने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। ये ग्राहक के घर पर सभी टिपिकल सर्विस और रिपेयर रिक्वारमेंट्स को 90 फीसदी तक पूरा कर सकती हैं। इन्हें रोडसाइड असिस्टेंस व्हीकल्स के तौर पर भी लगाया गया है। सर्विस ऑन व्हील्स में अधिकृत रॉयल एनफील्ड टेक्निशियंस रहते हैं, जो सभी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हैं। कॉन्टैक्टलेस सर्विस के लिए ग्राहक के पास ईपेमेंट का विकल्प होगा। सर्विस ऑन व्हील्स बाइक्स सभी डीलरशिप्स पर जुलाई तक उपलब्ध हो जाएंगी।
कुछ शहरों में मिलेगी पिकअप-ड्रॉप सुविधा
अगर ग्राहक अपनी बाइक को सर्विस सेंटर भेजना चाहता है तो कंपनी ने सैनिटाइजेशन व डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए कड़े सुरक्षा निर्देश लागू किए हुए हैं। हालांकि मोटरसाइकिल पिकअप व ड्रॉप की सुविधा भी चुनिंदा शहरों में दी जाएगी। रॉयल एनफील्ड के सभी स्टोर व सर्विस सेंटर सभी सुरक्षा एहतियातों का पालन करेगे, जिनमें जगह, डिस्प्ले व टेस्ट व्हीकल्स का सैनिटाइजेशन; फेसमास्क अनिवार्यता और एंट्रेंस पर स्टाफ व विजिटर्स की थर्मल स्क्रीनिंग शामिल है। स्टोर और सर्विस सेंटर पर सभी कमर्शियल ट्रांजेक्शंस ऑनलाइन/डिजिटल पेमेंट में स्वीकार किए जाएंगे। कस्टमर लाउंज और अपैरल ट्रायल रूम बंद रहेंगे।
भारत में रॉयल एनफील्ड के 850 से ज्यादा स्टोर
बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने पूरे भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को फिर से खोल दिया है और कामकाज शुरू कर दिया है। कंपनी ने बयान में कहा कि देश में इसके 90 फीसदी से ज्यादा रिटेल आउटलेट फिर शुरू हो चुके हैं। कंपनी की फैसिलिटीज, कार्यालय और स्टोर सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप 22 मार्च से 5 मई तक बंद थे। वहीं 6 मई से कंपनी अपने कमर्शियल व मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे शुरू करने लगी। अब भारत में रॉयल एनफील्ड के 850 से ज्यादा स्टोर और 425 स्टूडियो स्टोर बिक्री व सर्विस के लिए ऑपरेशनल हैं। इनमें से ज्यादातर स्टोर पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं, जबकि कुछ शहरों में स्टोर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप आंशिक रूप से या अल्टरनेट दिनों पर काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications