देश में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है। यूजर्स को टीवी देखने में परेशानी न हो इसके डीटीएच ऑपरेटर डिश टीवी ने पे लेटर सर्विस की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है। यूजर्स को टीवी देखने में परेशानी न हो इसके डीटीएच ऑपरेटर डिश टीवी ने पे लेटर सर्विस की शुरुआत की है। जिसके तहत ग्राहक पे लेटर सर्विस का फायदा यह है कि सब्सक्रिप्शन डिऐक्टिवेट होने के बाद भी आप टीवी देख सकेंगे और इसके बदले आपको बाद में पैसे देने होंगे।
इन ग्राहकों को खासतौर से मिलेगा फायदा
हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले डिश टीवी की प्रतिस्पर्धी कंपनी टाटा स्काई ने भी अपने यूजर्स के लिए कुछ इसी तरह की सर्विस को शुरू किया था। टाटा स्काई ने अपने कस्टमर्स के लिए इमरजेंसी क्रेडिट सर्विस को शुरू किया था। इस सर्विस के तहत टाटा स्काई अपने यूजर्स को लोन/क्रेडिट मुहैया करवा रही है, जिसका पेमेंट बाद में कस्टमर्स कर सकते हैं। मालूम हो कि कंपनी ने इस ऑफर को खासतौर से उन यूजर्स के लिए शुरू किया है, जो रिचार्ज शॉप्स के बंद या कैश न होने के कारण आपना सेट-टॉप बॉक्स रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं।
कंपनी ने ट्विट कर ग्राहकों को दी जानकारी
बता दें कि कंपनी ने इस स्कीम की जानकारी अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से दी है। बता दें कि कंपनी ने एक ऑफिशल बयान जारी कर कहा कि वह लोगों के घर के अंदर रहने की कोशिश की सराहना करती है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह इस कठिन दौर में लोगों की घर के अंदर रहने में मदद करना चाहती है और इसीलिए पे लेटर सर्विस को शुरू किया गया है। इस सर्विस को ऐक्टिवेट कराने के लिए आपको केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800-274-9050 पर मिस्ड कॉल देना है।
ग्राहक इन सर्विसेज का भी उठा सकते फायदा
- बता दें कि कंपनी ने पे लेटर के अलावा यूजर्स की कोरोना वायरस से जंग में मदद करने के लिए और भी कई स्पेशल सर्विस दे रहा है। आप लॉकडाउन पीरियड में डिश टीवी की इन सर्विसेज को भी इंजॉय कर सकते हैं:
- डिश पॉजिटिव- वहीं कंपनी ने इस चैनल को हाल में लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां देने के साथ ही उससे बचने के तरीके भी बताए जाते हैं।
- Watcho 6 Month सब्सक्रिप्शन- जानकारी दें कि कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक डिश टीवी लॉकडाउन पीरियड में यूजर्स को एंटरटेन करने करने के लिए 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
- फ्री सर्विस चैनल- डिश टीवी अपने यूजर्स को चार सर्विस चैनल फ्री में दिखा रहा है। ये चैनल- किड्स ऐक्टिव टून, किड्स ऐक्टिव राइम्स, आयुष्यमान ऐक्टिव और फिटनेस ऐक्टिव हैं।
एयरटेल, डिश टीवी, टाटा स्काई दे रही हैं फ्री सर्विसेज
हाल ही में एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी और टाटा स्काई ने कुछ इंटरएक्टिव सर्विस चैनल मुफ्त कर दिए हैं। बता दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोमवार को ही अपने 4 प्लैटफॉर्म चैनल्स को लॉकडाउन तक फ्री करने की जानकारी दी है। इससे पहले डिश टीवी और टाटा स्काई ने भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के इस वक्त में टीवी दर्शकों को एंटरटेन करने के इरादे से अपने इंटरेक्टिव सर्विस चैनल को फ्री कर दिया था। एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी अपने ग्राहकों को जहां 4 सर्विस चैनल मुफ्त ऑफर कर रहे हैं। वहीं टाटा स्काई ने 10 ऐसे चैनल मुफ्त कर दिए हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा डीटीएच कंपनियों ने अलग-अलग उम्र के लोगों के हिसाब से कॉन्टेन्ट देने वाले चैनलों को भी मुफ्त कर दिया है। इनका मकसद फिलहार घरों में रह रहे लोगों की स्किल बढ़ाना है। इसमें कुकिंग, डांसिंग और फिटनेस जैसे चैनल शामिल हैं। तीनों डीटीएच कंपनियों ने 14 अप्रैल यानी लॉकडाउन के आखिरी दिन तक सर्विस चैनल्स को मुफ्त देने का ऐलान किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications