अगर आप नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत खाता खोलना चाहते हैं तो अब आपके लिए और भी आसान हो गया है। अब आप महज एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड के जरिये भी खाता खोल सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत खाता खोलना चाहते हैं तो अब आपके लिए और भी आसान हो गया है। अब आप महज एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड के जरिये भी खाता खोल सकते हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) अकांउट खुलवाना अब और आसान हो गया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने बीते कल सोमवार को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलने की सुविधा शुरू की है। सब्सक्राइबर्स को डिजिटल सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की दिशा में (पीएफआरडीए) पहले से ही ई-सिग्नेचर के जरिए पेपरलेस तरीके से ऑनलाइन एनपीएस खाता खोलने की सुविधा दे रहा है।

ओटीपी के जरिये ऐसे खोलें एनपीएस खाता
इसी क्रम में एनपीएस अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को और सरल बनाते हुए पीएफआरडीए ने अब सब्सक्राइबर्स को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए भी एपीएस अकाउंट खोलने की अनुमति दी है। इसके तहत, बैंकों के ग्राहक (प्वाइंट आफ प्रजेंस यानी पीओपी के रूप में रजिस्टर्ड), जो अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलना चाहते हैं। वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर एनपीएस अकाउंट खोल सकत हैं। वहीं, नॉन-इंटरनेट बैंकिंग डिजिटल मोड के जरिए पीओपी से एनपीएस अकाउंट खुलवाने के लिए ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर आएगा। जिसका उपयोग पेपरलेस एनपीएस अकाउंट खोलने में किया जा सकता है।
केवाईसी के बाद की प्रक्रिया करनी होगी पूरी
- केवाईसी (नो योर कस्टमर) पूरा होने के बाद पीओपी को एनपीएस सब्सक्राइबर का डेटा सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियों (सीआरएएस) को ग्राहक की फोटो व सिग्नेजसर की इमेज के साथ जमा कराना होगा।
- इसके साथ एक अंडरटेकिंग होती है कि केवाईसी/एएमएल दिशानिर्देश/नियमों का अनुपालन किया गया है।
- पीओपीएसs और सीआरएएस को पीएफआरडीए से ओटीपी आधारित प्रमाणन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
- पीएफआरडीए नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत 4.55 लाख करोड़ से अधिक एयूएम के साथ करीब 3.60 करोड़ सब्सक्राइबर्स का प्रबंधन करता है।
- कुल सब्सक्राइबर्स में से 2.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के हैं।
- एनपीएस पेंशन पीएफआरडीए की ओर से पेश की गई एक बचत योजना है। सरकार की ओर से पेश की गयी इस योजना उद्देश्य देश में पेंशन सुधारों को स्थापित करने और लोगों में रिटायरमेंट के लिए बचत की आदत डालने का है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications