National Pension Scheme Account: PFRDA ने NPS अकाउंट में निवेश को और भी आसान बनाने का फैसला किया है। डिजिटल पेमेंट के लिए नई सुविधा के शुरू होने से NPS पेमेंट को आप और सरल तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कोई भी निवेशक क्विक रिस्पॉन्स कोड (क्यूआर कोड) के जरिए एनपीएस फंड में पैसा लगा सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं QR Code
पीएफआरडीए एनपीएस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहता है। इस योजना में डिजिटल पेमेंट ने बड़ी भूमिका निभाई है। इसलिए डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा से निवेशकों को और आसानी होगी। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के अनुसार, क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा शुरू होने के बाद अब लोग घर बैठे आसानी से अपने एनपीएस खाते में पैसा डाल सकेंगे। टियर-1 और 2 खातों में ये क्यूआर कोड ऑफलाइन भी बनाए जा सकेंगे, ताकि भविष्य में आप इनसे भुगतान कर पाएं।
रिटायरमेंट के लिए निवेश को एक्सेस करने में होगी आसानी
प्रोटीन ईगव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनएसडीएल ई गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) के ग्रुप हेड (सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) अमित सिन्हा के अनुसार, क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा देना एक अच्छा कदम है। इससे एनपीएस में पैसे ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। पीएफआरडीए की इस पहल से एनपीएस अकाउंट चलाने वाले अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स को आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। साथ ही रिटायरमेंट के दौरान आप एनपीएस में अपनी सेविंग्स भी बढ़ा पाएंगे।
एनपीएस में निवेश करने के फायदे (Benefits of investment in NPS)
NPS में योगदान करके आप टैक्स सेविंग का फायदा उठा सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 80CCD(1) के तहत 1.5 लाख रुपये और 80CCD(2) के तहत 50 हजार रुपये की टैक्स छूट भी मिलती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS Account में योगदान की लिमिट 14 फीसदी है। सेक्शन 80CCE के तहत सब्सक्राइबर 50 हजार रुपये तक का एडिशनल कटौती का दावा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications