भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की हैं।
नई दिल्ली: भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की हैं। इस स्कीम में किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 6000 रुपए का आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक केंद्र सरकार की ओर से कुल 7 किस्तें किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर चुकी है। अब लोगों को इसकी आठवीं किस्त का इंतजार है। PM Kisan : सरकार ने किया बड़ा बदलाव, फॉर्म भरने से पहले जान लें नया नियम

पीएम किसान से ज्यादा कालिया स्कीम में पैसा
आपको जानकर हैरानी होगी कि केंद्र सरकार की इस योजना के पहले देश के एक अहम राज्य में किसानों को हर साल 25 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार की तरफ से किसानों की मदद करने के लिए सालाना 25 हजार रुपये की मदद की जाती है।
सालाना 25000 रुपए की मदद मिलती किसानों को
अब ओडिशा राज्य में नवीन पटनायक की सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान योजना की तर्ज पर आजीविका और आय संवर्धन (कालिया) योजना के लिए कृषक सहायता शुरू की है, जिससे राज्य के लगभग 92% किसानों को लाभ होगा। ओडिशा राज्य में किसानों को सालाना 25000 रुपए की मदद दी जाती है। जी हां नवीन पटनायक सरकार किसानों को सालाना 25 हजार रुपए की मदद दे रहा है।
किसानों को दो किस्तों में दिए जाते है 25 हजार रुपए
नवीन पटनायक सरकार ने Krushak Assistance for Livelihood Income Augmentation स्कीम यानी KALIA scheme की शुरुआत की है। इसमें राज्य के किसानों को दो किस्तों में 25 हजार रुपए दिए जाते हैं। बता दें ये रुपए किसानों को खाद, बीज, उर्वरक के लिए दिए जाते हैं। इन पैसों को राज्य सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत खाते में ट्रांसफर करती है। आपको बता दें इस स्कीम की शुरुआत नवीन पटनायक ने साल 2019 में की थी। इस योजना के तहत पीएम किसान सम्मान की तरह ही पैसे सीधे किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
आय बढ़ाने और अच्छी फसल के लिए की जा रही मदद
राज्य के किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीदने के लिए सरकार की ओर से ये आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और अच्छी फसल के लिए मदद दे रही है। इसके साथ खेती में बढ़ती लागत की भरपाई करने के लिए भी इस योजना का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्कीम का पैसा दो किस्तों में दिया जाता है। सरकार रवि और खरीफ की फसलों के समय पर ये पैसे अकाउंट में ट्रांसफर करती है। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए ऐसी कोई भी जानकारी नहीं ली जाती है कि आपके पास कितनी खेती है। बल्कि हर किसान को सालाना 25 हजार रुपए दिए जाते हैं।
हर साल भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 12,500 रु की सहायता करती सरकार
इसके अलावा भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी सरकार सहायता करती है। ऐसे मजदूरों को हर साल 12,500 रुपये की सहायता दी जाती है ताकि वो छोटे मोटे स्तर पर कोई स्वरोजगार कर सकें। बता दें मुख्यमंत्री खुद कालिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यह स्कीम बीजेडी के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार कालिया आयोग का भी गठन सकती है। एक लाख तक ब्याजमुक्त ऋण और सिंचाई के लिए 50 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा सकता है।
पीएम किसान का ऐसे चेक करें किसको, कितनी किस्त मिली चुकी
- सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
- यहां Payment Success टैब के नीचे भारत का नक्शा दिखेगा।
- इसके नीचे Dashboard लिखा होगा, इसे क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही आपको एक नया पेज खुला मिलेगा।
- यह Village Dashboard का पेज है, यहां आप अपने गांव की पूरी डिटेल ले सकते हैं
- सबसे पहले स्टेट स्लेक्ट करें, इसके बाद अपना जिला, फिर तहसील और फिर अपना गांव।
- इसके बाद शो बटन पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद आपकों कुछ इस तरह दिखेगा
- इसके बाद आप जिसके बारे में जानना चाहते हैं, उस बटन पर क्लिक करें, पूरी डिटेल आपके सामने होगी।
- Village Dashboard के नीचे चार बटन मिलेंगे, अगर आप को यह जानना है कि कितने किसानों का डेटा पहुंचा है तो डाटा Received पर क्लिक करें, जिनका पेंडिंग है, वो दूसरे वाले बटन पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications